पंडित रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स
देवास। वीर सावरकर जी 300वीं जयंती के अवसर पर देशभर में विशेष बढते लव जिहाद को लेकर होना चाहिए सचेत भारत विषय पर व्याख्यान का आयोजन 28 मई को होना है। उक्त आयोजन को लेकर संस्था जन चेतना द्वारा प्रेसवार्ता आयोजन एबी रोड विकास नगर स्थित होटल रामाश्रय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। संस्था संयोजक अजय तोमर ने बताया कि हमारी संस्था वर्ष भर विभिन्न धार्मिक आयोजन करती रहती है। इसी कडी में देश में बड रहे लव जिहादियों से कैसे निपटा जाए एवं समाज को कैसे जागरूक करे को लेकर व्याख्यान होना है।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से उपस्थित समाजसेवी श्रीमती मिथलेश सोनी, पार्षद श्रीमती ऋतु सवनेर, श्रीमती खुशबू वर्मा, श्रीमती उषा खत्री, सुश्री श्रेया चौबे, सुश्री श्रेया डोगरा, श्रीमती अल्पना तोमर, ने पत्रकारों को बढ़ते लव जिहाद के विषय पर चर्चा कर अपने विचार साझा किए। उक्त आयोजन का मुख्य उद्देश्य सचेत भारत अभियान को मजबूत करने के लिए रणनीति तैयार करना, लोगों को लव जिहाद के बारे में जागरूक करने के लिए अभियान चलाना एवं लोगों को लव जिहाद के बारे में जागरूक कर इसके प्रभावों से बचाना है। प्रेसवार्ता में बताया कि लव जिहाद पर 28 मई को सायं 5 बजे रामाश्रय पैराडाइज, वीर सावरकर चौराहा, विकास नगर पर होने वाले व्याख्यान में श्रीमती काजल हिन्दुस्थानी, गुजरात का व्याख्यान होगा। डॉ. प्रदीप त्रिपाठी भोपाल द्वारा वीर सावरकर की जीवनी के बारे में बतायेंगे। श्रीमती राजश्री जोशी उज्जैन द्वारा लोकमाता देवी अहिल्या के 300वीं जन्म शताब्दी वर्ष अवसर पर व्याख्यान दिया जाएगा। प्रेसवार्ता का संचालन साक्षी शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव सहित समस्त पार्षद एवं अन्य गणमान्य जन शामिल होंगे। संस्था ने नगर सहित जिलेभर के नागरिकों से अधिक से परिवार सहित अधिक संख्या में उपस्थित होकर लव जिहाद पर आयोजित व्याख्यान का श्रवण करने की अपील की है।
0 Comments