पंडित रघुनंदन समाधियां प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स
देवास। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक डॉ. अंबेडकर जयंती तक संगठन के कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर रूपरेखा तैयार की गई है। 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती पर हम सभी अपने-अपने बूथों पर कार्यक्रम मनाएं तथा सेवा बस्तियों में जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के हितग्राहियों से मिलकर चर्चा करें। साथ ही ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर जनजागरण करें और पंचायतों से प्रस्ताव बनाकर भेजें।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए पिछले 99 वर्षों से निरंतर कार्य कर रहा है। संघ द्वारा ‘पंच परिवर्तन’ में पाँच आयाम शामिल किए गए हैं: स्व का बोध अर्थात स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण, सामाजिक समरसता और कुटुंब प्रबोधन। इस पंच परिवर्तन कार्यक्रम को सुचारु रूप से लागू कर समाज में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने बुधवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधित करते हुए कही। इस दौरान बूथ स्तर तक कई कार्यक्रमों को संचालित करने के दिशा-निर्देश भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने दिए।
कार्यक्रम को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि आप जैसे कार्यकर्ताओं की ताकत का ही परिणाम है कि आज देश में पंच से लेकर पार्लियामेंट तक हमारे लोग बैठे हैं। पार्टी संगठन ने जो कार्य दिए हैं, उन्हें समय-सीमा में पूरा कर एक आदर्श कार्यकर्ता बनें और उदाहरण प्रस्तुत करें।सक्रिय सदस्यों को संबोधित करते हुए हाटपिपल्या विधायक ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा क्षेत्र में अनेक विकास कार्य चल रहे हैं। यदि उन्हें गिनाना शुरू करें तो घंटों लग जाएंगे। यह सब डबल इंजन की सरकार के बल पर ही संभव हो पाया है। हाटपिपल्या विधानसभा के हर एक किसान को खेती के लिए पानी मिलेगा।
इस अवसर पर मनोहरसिंह पंवार, विकास गिरी, शिवराजसिंह गोहिल, क्षिप्रा मंडलाध्यक्ष विश्वास उपाध्याय, रविन्द्रसिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य रूपसिंह धाकड़, डॉ. पवन दरबार, त्रिपाल सिंह पंवार, डॉ. विष्णु पटेल, महेन्द्र व्यास, मोहित जाट, शेखर कुमावत, मोहित शर्मा, अरबअली काका, विरेन्द्रसिंह पंवार, राहुल गांगुली सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। अंत में आभार शेखर कुमावत ने माना। संचालन मोहित जाट ने किया।
यह जानकारी भाजपा सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।
0 Comments