पंडित रघुनंदन समाधियां प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स
देवास / देवास शहर में लगातार पानी की समस्या गंभीर होती जा रही है पूरे शहर में पानी के लिए त्राहिमाम मचा हुआ है नगर निगम के अधिकारी महापौर और भारतीय जनता पार्टी की परिषद पूरी तरह से शहर के लोगों को पानी उपलब्ध कराने के लिए असफल साबित हुई है। गर्मी के इस शुरुआती दौर में पानी की इतनी समस्या है तो आगे तो अभी गर्मी बाकी है पानी का क्या होगा।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व कार्यकारी अध्यक्ष प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर शहर कांग्रेस कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की नगर निगम के अधिकारियों, महापौर का घेराव किया जाए इसी को लेकर शुक्रवार 12 अप्रैल को सभी कांग्रेस जन 10:30 बजे चामुंडा कांप्लेक्स पर इकट्ठा होंगे वहां से नगर निगम जाएंगे ,प्रदर्शन करेंगे घेराव करेंगे एवं ज्ञापन देंगे।
कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारीयो ,कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस संगठन के सभी प्रकोष्ठों से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर प्रदर्शन में भाग ले।
0 Comments