भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल हाटपीपल्या की कार्यसमिति घोषित

पंडित रघुनंदन समाधियां प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स 

देवास। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल हाटपीपल्या की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा सोमवार को की गई। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष श्री रायसिंह सेंधव जी की सहमति से नगर मंडल अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह सेंधव द्वारा नई मंडल कार्यसमिति घोषित की गई।

घोषित कार्यकारिणी में श्री हरीश बंजारा, गजराज सिंह वामनी, सुरेन्द्रसिंह चिलखी, श्रीमती रानी राजेंद्र सिंह चावड़ा, लखन मेकालिया, धर्मेन्द्रसिंह दरबार को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रमेश संदूकलिया, मनीष सोलंकी को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। मंडल में मंत्री पद की जिम्मेदारी श्रीमती निशा मधुसुदन यादव, श्रीमती कविता डावर, श्रीमती अन्नपूर्णा दिलीप मालवीय, श्री चम्पालाल पाटीदार एवं चिंतेश जाट को सौंपी गई है।

अभिमन्यु सिंह सेंधव को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि यशवंत चौहान को कार्यालय मंत्री तथा गणेश पाटीदार को सह कार्यालय मंत्री का दायित्व प्रदान किया गया है। मीडिया प्रभारी के रूप में श्री लोकेश कुम्भकार एवं सह मीडिया प्रभारी के रूप में गजराज चौधरी की नियुक्ति की गई है। सोशल मीडिया प्रभारी के दायित्व का निर्वहन हरेन राणा करेंगे तथा सह सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में धर्मेन्द्र सिंह पटेल को जिम्मेदारी दी गई है।

मन की बात प्रमुख के रूप में निलेश जयसवाल, आईटी सेल प्रभारी के रूप में कपिल शर्मा तथा प्रवक्ता के रूप में राजकिशोर जायसवाल की नियुक्ति की गई है।

नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सेंधव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं तथा पार्टी संगठन को मजबूत बनाने हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने भी नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उक्त जानकारी भाजपा सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।



Post a Comment

0 Comments