पंडित रघुनंदन समाधियां प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स
देवास। श्री जिझोतिया ब्राह्मण समाज मालवा निमाड महाल देवास इकाई द्वारा इस वर्ष अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह का आयोजन कलश गार्डन में किया गया। समाज के मीडिया प्रभारी गजेन्द्र तिवारी ने बताया कि इस सम्मेलन में 8 जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ।
समाज के 30 परिवारों द्वारा वर वधु को उपहार भेंट किये गये। साथ ही अन्य समाज के लोगों द्वारा कन्यादान में राशि भेंट की गई। समिति द्वारा सोने के मंगलसूत्र तथा समाज द्वारा चांदी की सुहाग की सामग्री भेंट की गई जो एक रिकार्ड है और समाज को एक सार्थक संदेश है। इस अवसर पर दानदाताओं गजेन्द्र कुमार आशा शर्मा, श्रेया पिता नवीन चौबे, कृष्णा स्व. नारायण जोशी, योगेश तिवारी, गोपाल दुबे, कोमल प्रसाद चौबेे, गुड्डू चौबेे, पुष्पा स्व. कृष्णकांत तिवारी, गीता नारायण प्रसाद पंडित, कुंजीलाल जोशी, मोना ओमप्रकाश शर्मा, उषा बद्रीप्रसाद शुक्ल, शर्मा बंधुु, सुरेशचंद्र व्यास, लीलाधर व्यास, शोभा स्व. राधेश्याम मोदी, लक्ष्मीनारायण शर्मा, जयदेव तिवारी, महेश जोशी, अशोक मोदी, दिलीप दुबे, योगेन्द्र पुजारी, प्रदीप मोदी, वसुधा स्व. प्रेम नारायण शर्मा, प्रशांत दुबे, पुरूषोत्तम दुबे, लक्षमण मोदी, धर्मकुमार शर्मा आदि का समाज द्वारा सम्मान किया गया।
सम्मेलन में विवाह समिति अध्यक्ष गणेश तिवारी, दिलीप शर्मा, सुभाष पटेल, रमेश चौबे, वासुदेव शर्मा, नवीन चौबेे, उमेश तिवारी, मनीष मोदी, कमलेश शर्मा, लक्ष्मीनारायण शर्मा, हेमंत शर्मा, संदीप तिवारी, दिनेश तिवारी, सरोज पांडेे, मोनू पटेल, कालू व्यास, चिंटू पटेल, मांगीलाल जोशी, महेश जोशी, संजय पटेल, ओमप्रकाश शर्मा, हरिशंकर जोशी, सुनील जोशी, इंद्रनारायण शर्मा, कपिल मोदी, संदीप शर्मा, मनीष तिवारी, कृष्णकांत दुबे, ललित चौबे, कमलेश पाठक, रमेश तिवारी धुनी, वासुदेव व्यास, लीलाधर व्यास, भरत व्यास, पियुष शर्मा, आशीष तिवारी, कपिल व्यास, जितेन्द्र तिवारी, पवन व्यास, योगेन्द्र व्यास, आनंद जोशी आदि का सराहनीय सहयोग रहा। संचालन चंद्रशेखर शर्मा ने किया तथा आभार देवास समाज अध्यक्ष राधेश्याम पटेल ने माना।
0 Comments