पंडित रघुनंदन समाधियां प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स
देवास। गुरुवार को समर्पण निधि, स्थापना दिवस, वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर भाजपा की बैठक स्थानीय भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गई।
सर्वप्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने हितानंद शर्मा सहित अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि एक करोड़ रुपए समर्पण निधि का लक्ष्य था, जो पूर्ण करते हुए करीब 80 लाख रुपए पूर्ण हो चुके हैं। जो अपना लक्ष्य पूरा कर चुके हैं उन्हें बधाई तथा जो अभी पीछे रह गए हैं, वे अपना लक्ष्य शीघ्र पूर्ण कर समर्पण निधि कार्यालय में जमा कराएं। साथ ही वन नेशन वन इलेक्शन, स्थापना दिवस, मन की बात कार्यक्रम के संदर्भ में भी उपस्थितजनों को विस्तृत जानकारी दी।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने बताया कि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा उज्जैन संभाग प्रभारी जीतू जिराती ने स्मरण सुनाते हुए कहा कि जब हम मण्डल अध्यक्ष थे, तब पार्टी की 10-10 रुपए की रसीद काटकर हजार रुपए इकट्ठा करने में हम लोगों को पसीना आ जाता था।
आज की भाजपा के आप मंडल अध्यक्ष 4-4 लाख रुपए का लक्ष्य पूरा कर रहे हैं। इसके पीछे वजह यह है कि सभी प्रमुख पदों पर भाजपा के कार्यकर्ता विराजमान हैं।
पच से लेकर पालिर्यामेंट तक हमारी पार्टी के लोग बैठे हैं। वहीं भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि मंडल अध्यक्ष अपने मंडल का शीघ्र गठन करें। आगामी दिनों में मंडलों का गठन किया जाना है। उसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा जाए, जिसमें एससी, एसटी, महिला कार्यकर्ता, पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के कार्यकर्ताओं को दायित्व उनकी ऊर्जा अनुसार मिले, इसका भी ध्यान मंडल अध्यक्ष रखें।
एक करोड़ रुपए के समर्पण निधि के लक्ष्य की भी पूर्ति होने वाली है, इसके लिए आप सभी ऊर्जावान कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष व जिम्मेदार पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं।
0 Comments