भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी मां के नाम से एक पौधा लगायेगा- खंडेलवाल,भाजपा कार्यालय पर हुआ कामकाजी बैठक का आयोजन साथ ही विधायक की उपस्थिति में भाजपा कार्यालय पर मनाई तुकोजीराव पवार की पुण्यतिथि

पंडित रघुनंदन समाधिया: प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स

देवास। भाजपा की कामकाजी बैठक स्थानीय भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गई। इस अवसर पर अतिथि के रूप में सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, जिला प्रभारी रघुनाथ भाटी, जिपं अध्यक्ष लीलाबाई अटारिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बहादुर मुकाती उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सोलंकी ने कहा कि संगठन में मप्र हमेशा अग्रणी रहा है। इसी का परिणाम है कि देश में तीसरी बार भाजपा की मोदी सरकार बनी है और कांग्रेस का प्रदेश में सूपड़ा साफ हो चुका है। कार्यकर्ताओं को उन्होंने धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया, जिनकी वजह से उन्होंने अपनी ही पिछली बार की जीत का रिकार्ड तोड़ा। वहीं जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कहा कि संगठन के दिए गए कार्य को करना है। एक पौधा अपनी मां के नाम से प्रत्येक मंडल पर कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें हर कार्यकर्ता अपनी मां के नाम से पौधा लगाए। इस कार्यक्रम में मोर्चा जिलाध्यक्ष व प्रकोष्ठ प्रमुख भी सहभागिता करेंगे। पखवाड़ा दिवस कार्यक्रम में एक वृक्ष मां के नाम 23 जून से लेकर 6 जुलाई तक चलेगा। जिसमें बड़े पैमाने पर पौधरोपण करने का टॉरगेट है। 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस, 25 जून को आपातकाल दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 

इसे लेकर पूरे जिले में प्रत्येक मंडल व बूथ पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सभी बूथों पर प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा। कार्यक्रम को जिला प्रभारी रघुनाथ भाटी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पंकज वर्मा ने किया व आभार भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्रसिंह सेंधव ने माना। 

इस अवसर पर जिपं अध्यक्ष लीलाबाई अटारिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बहादुर मुकाती, महामंत्री मनीष सोलंकी, पंकज वर्मा, पूर्व देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव, फूलसिंह चावड़ा, गौतमसिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष विश्वास उपाध्याय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी, मनोहरसिंह पंवार, कचरूलाल सांवले, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवराजसिंह गोहिल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राखी झालानी उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी व सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।


देवास। स्थानीय भाजपा कार्यालय पर पूर्व मंत्री व देवास महाराज तुकोजीराव पवार की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर भाजपाजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान विधायक गायत्रीराजे पवार, जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, जिला प्रभारी रघुनाथ भाटी, महापौर गीता अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बहादुर मुकाती, जिला महामंत्री पंकज वर्मा, कार्यालय मंत्री मनोहर जाधव, पार्षद गणेश पटेल, नयन कानूनगो, दिनेश पांचाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी व सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Post a Comment

0 Comments