पंडित रघुनंदन समाधिया प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स
देवास/सिरोलिया। मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर हाटपिपल्या विधानसभा के ग्राम सिरोलिया में बरोठा, सिरोलिया, हाटपिपल्या ब्लॉक के अध्यक्षगण, मंडलम, सेक्टर व बूथ प्रभारिओं की अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गइ। बैठक में मुख्य रूप से देवास जिला प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान,जिला ग्रामीण अध्यक्ष अशोक पटेल कप्तान,संगठन मंत्री बसंतीलाल मोदी की उपस्थित में बैठक हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बरोठा ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी ने की। सभी कार्यकर्ता को पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष तंवर सिंह चौहान,जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम मुकाती,प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ विश्वजीत सिंह चौहान,राजवीर सिंह बघेल,क्षिप्रा ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेन्द्र जायसवाल जायसवाल,हाटपिपल्या ब्लॉक अध्यक्ष छगनलाल मिस्त्री ने सम्बोधित किया।
कार्यक्रम के पूर्व बरोठा व सिरोलिया में विश्वजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभारी धर्मेंद चौहान का भव्य स्वागत किया व हाटपिपल्या से अपनी दावेदारी रखी।धर्मेंद्र चौहान ने सभी कार्यकर्ता को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को गाँव गाँव तक ले जाने को कहा।
इस अवसर पर मुकेश पटेल जनपद अध्यक्ष, राकेश खिरनी,विष्णु चोधरी,प्रेम नारायण पटेल, लाल सिंह नगर, कुलदीप नागर, जीवन लोहारपिपल्या, हरकिशोर पटेल,मांगीलाल चोधरी सिंगरम जी,पी पी सेट,सुमेर गोजावत, अजय सिंह टिनोनिया, रमेश सरपंच, नंदू नारियाँखेड़ा, विजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, बृजपाल सिंह राजावत सुनील नागर, रोशन नागर, राहुल नागर, समीर मेहता, योगेश टप्पा, धारा सिंह, महेश प्रजापत, अरविंद सेंधव, मोडसिंग सेंधव, विजेंद्र सेंधव, जितेंद्र गोठि चासिया,संतोष मेसरा, संदीप प्रजापत, वीरेंद्र सिंह,राकेश तिवारी,मुंशी सेठ,भूपेंद्र सिंह,आशु दरबार,शुभम टप्पा कांग्रेस के पदाधिकारी गण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 Comments