पंडित रघुनंदन समाधिया प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स
देवास/ औद्योगिक ईकाईयो के निगम संबंधी करो के सुधार को लेकर आयुक्त विशालसिंह चौहान के द्वारा कम्युनिकेशन सेन्टर तैयार किया गया हैं जिसकी मानिटरिंग आयुक्त स्वयं ही करेगें। कम्युनिकेशन सेन्टर से ऐसी सभी ईकाईयो को मेल भेजा जा रहा है, जिनमे निगम संबंधी करो को लेकर समस्याऐं है मेल के माध्यम से ईकाईयो से प्राप्त समस्याओ का तत्काल निराकरण किया जावेगा।
छोटे एवं बडे ऐसे औद्योगिक ईकाई जिनके नगर निगम मे संपत्तिकर के खातो मे त्रुटी है या उनके भूखण्ड एरिया मे त्रुटी हो ऐसे उद्योग स्वामित्व जिनके द्वारा उद्योग प्रापर्टी का विक्रय कर दिया गया है उन विक्रय प्रापर्टी को जिन क्रेताओ द्वारा क्रय की गई है ऐसे क्रेता अपनी प्रापर्टी का खाता सुधार निगम मे कम्युनिकेशन सेन्टर के माध्यम से तत्काल करावे। आयुक्त ने बताया कि प्रापर्टी खाता सुधार, दस्तावेजो का सुधार या डबल नाम के खातो का सुधार किये जाने के लिए स्वंय भी उपस्थित होकर निगम मे उपायुक्त लोकेन्द्रसिह सोलंकी से सम्पर्क कर संपत्तिकर व नामान्तण मे सुधार करवाये। सुधार कार्य के लिए 7 मार्च सोमवार से 16 मार्च गुरूवार तक का समय शासकीय अवकाश के दिनो को छोडकर निर्धारित किया गया है। निगम की टीम द्वारा औद्योगिक ईकाईयो के निगम संबंधी करो की समस्याओ का कम्युनिकेशन सेन्टर के माध्यम से तत्काल निराकरण किया जावेगा।
ऐसी ईकाई जिनके निगम संबंधी करो के खातो मे कोई त्रुटी नही है फिर भी ऐसी ईकाईयो के द्वारा करो का भुगतान लम्बे समय से नही किया जा रहा है उन ईकाईयो पर न्यायलयीन कार्यावाही शीघ्र ही प्रस्तावित की जावेगी। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व संपत्तिकर, जलकर, कचरा संग्रहण शुल्क की राशि लायसेंस फीस करो की राशि जमा नही की जा रही है उन करदाताओ से वसुली को लेकर निगम की टीम द्वारा सम्पर्क कर बकाया करो की राशि जमा करवाये जाने हेतु सम्पर्क किया जा रहा है। जिसमे करदाता द्वारा अपने करो का भुगतान नही करने पर निगम की टीम द्वारा कुर्की की कार्यवाही व नल कनेक्शन विच्छेद की कार्यवाही की जा रही है।
जिसके अन्तर्गत संपत्तिकर की बकाया राशि जमा नही करवाने वाले करदाता कमलसिंह रामस्वरूप पिता चरणसिंह निवासी जैतपुरा पर 29 हजार 454, बनेसिंह अमरसिंह निवासी जैतपुरा पर 27 हजार 606, प्रकाशचन्द्र निवासी आवास नगर पर 26 हजार 78, मनोहर अम्बाराम पटेल निवासी आवास नगर पर 22 हजार 114, पी.सी. अहिरवार निवासी आवास नगर पर 21 हजार 569, अमतुलनिशा सत्तार खॉ निवासी पुष्पकुंज कालोनी पर 26 हजार 687, राधेश्याम मोतीलाल माली पर 23 हजार 288, अमित अनुप पिता भगवानदास वैश्य निवासी शिवशक्ति नगर पर 28 हजार 108, राजेश मनीशंकर ठाकुर निवासी शिवशक्ति नगर पर 26 हजार 135, मनोहरलाल नारायणसिंह निवासी विजय नगर पर 20 हजार 996 की बकाया राशि जमा नही होने पर निगम द्वारा कुर्की की कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है।
0 Comments