पंडित रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स
देवास। 25-26 जून 1975 को इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाकर तानाशाही से लोकतंत्र की हत्या करने का षडयंत्र रचा था। विपक्षी नेताओं को जेलों में ठूसा गया। अत्याचार किए गए, गांधी परिवार ने मनमानी से इमरजेंसी में कुआरों की नसबंदी तक करवा दी। ऐसे अत्याचारों के भुक्तभोगी मीसाबंदियों से भाजपा अपनी युवा पीढ़ी को रूबरू कराना चाहती हैं। आपातकाल में छात्रनेता, मजदूर नेता, प्राध्यापक, राजनीतिक-सामाजिक सजग जागरूक व्यक्ति जिन्होंने इंदिरा गांधी की राजनीतिक आलोचना की उनको गिरफ्तार कर लिया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विद्यार्थी परिषद से जुड़े लोगों पर मीसाबंदी का कहर विशेष रूप से बरपाया गया। देश भर में इंदिरा गांधी की तानाशाही से गली मोहल्ले और गांव तक तानाशाही का आलम पसरा हुआ था। 50 वर्ष पूर्व 25 जून 1975 को आपातकाल में गिरफ्तार हुए मीसाबंदियों को याद करते हुए उनका सम्मान भाजपा करेगी। उक्त बात भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने भाजपा कार्यालय पर मीसाबंदियों के सम्मान को लेकर आयोजित बैठक में कही। सेंधव ने कहा कि आगामी 25 जून को स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर में गोष्ठी आयोजित कर मीसाबंदियों के संस्मरण सुनाए जाएंगे। वहीं मीसाबंदियों का सम्मान किया जाएगा, जबिक जो अब इस दुनिया में नहीं हैं, उनके परिजनों का सम्मान करेंगे। कार्यक्रम को लेकर संयोजक के रूप में वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण चौधरी तथा सह संयोजक अजय तोमर को बनाया गया है। इस बैठक में पूर्व देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव, मीसाबंदी इंदरसिंह ठाकुर, जिला महामंत्री पंकज वर्मा, नेता सत्तापक्ष मनीष सेन, सुरेश सिलोदिया, मधु शर्मा, देवेन्द्र नवगोत्री, नवीनसिंह सोलंकी, पंकज घारू, कैलाश गुप्ता, सुरेश बागवान उपस्थित थे। अंत में आभार धीरज सेंधव ने माना। उक्त जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।
डॉ. मुखर्जी का बलिदान दिवस 23 जून को भाजपा 1428 बूथों पर मनाएगी,विधानसभाओं के बुथों पर जाएंगे पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व, डॉ. मुखर्जी जी के जीवन पर संगोष्ठी आयोजित करेंगे
देवास। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रदेश नेतृत्व के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय जनसंघ के विचारक कश्मीर आंदोलन के महाजनक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का बलिदान दिवस 23 जून को भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई जिले के सभी 25 मंडलों के 1428 बूथ पर मनाएगी। सभी कार्यकर्ता उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए विचार संगोष्ठी के माध्यम से उनके जीवन पर प्रकाश पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
इस हेतु भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने बैठक ली। बैठक में उन्होंने जानकारी दी कि जिले के 1428 मंडलों पर श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर जिले भर में कार्यक्रमों का आयोजन होगा। बैठक में पूर्व देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव, जिला महामंत्री पंकज वर्मा, अजबसिंह सेंधव, सुरेश सिलोदिया, मधु शर्मा, देवेन्द्र नवगोत्री, नवीनसिंह सोलंकी, विजयसिंह पटलावदा, अजय पहाड़िया, हिमांशु राजोले, दुर्गेश चिल्लोरिया, संतोष तिवारी आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।
0 Comments