351, निशानो के साथ निकलेगी खाटू श्याम निशान यात्रा, तैयारी जोरों पर

पंडित रघुनंदन समाधिया प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स

देवास। फागुन का महीना एकादशी का दिन श्याम भक्तों के लिए किसी तीर्थ से कम नही है। फागुन शुक्ल एकादशी को बाबा श्याम को निशान अर्पित करने का विशेष महत्व है जो भक्त श्याम प्रभु को निशान चढ़ाते है। 

उनकी बाबा समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करते है। 3 मार्च एकादशी पर श्याम भक्त 351, निशानो के साथ निकलेंगे। पं. श्याम शर्मा ने बताया कि खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा सुबह 8.30 बजे श्री खेड़ापति मन्दिर से निशानो की विधिवत पूजा-अर्चना कर श्याम बाबा की आरती की जायेगी। 


तत्पश्चात यात्रा सायाजीद्वार, एबी रोड से जवाहर नगर होते हुए अमृत नगर स्थित खाटू श्याम मन्दिर पहुंचेगी। यात्रा मे महिलाएं, बच्चे व पुरुष बड़ी संख्या मे उपस्थित रहेंगे। बाबा श्याम के शिखर पर निशान स्थापित कर भक्त अपने आराध्य देव की महाआरती करेंगे व फाग महोत्सव मनायेंगे। 


मन्दिर संस्थापक श्याम शर्मा, प्रेम अग्रवाल व ओम प्रकाश बन्सल ने बताया कि बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा का 15 वां वर्ष है। बाबा श्याम ने फागुन शुक्ल एकादशी को महाभारत काल मे भगवान श्रीकृष्ण को शीश का दान दिया था। श्री कृष्ण द्वारा दिया गए वरदान के अनुसार बाबा श्याम कलयुग मे श्री कृष्ण के रूप मे पुजे जाते है। अपनी माँ अहलवती को दिये वचन के अनुसार बाबा श्याम हारे का सहारा है।

Post a Comment

0 Comments