पंडित रघुनंदन समाधिया प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स
देवास। विधायक गायत्री राजे पवार की अनुशंसा पर भाजपा वरिष्ठ नेता भरत चौधरी को विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया गया। श्री चौधरी के विधायक प्रतिनिधि बनने पर वार्ड क्रमांक 15 अमोना में प्रकाश मामा ठाकुर मित्र मंडल द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम जोशी, गुरु दत्त शर्मा, मिलन सोलंकी, वार्ड 16 पार्षद गणेश पटेल मुख्य रूप से उपस्थित थे। श्री चौधरी का स्वागत महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शोभा नायक, पार्षद महेश फुलेरी, मांगू बाई मालवीय, नगजीराम राठौर, राम सिंह राठौर, राधेश्याम शर्मा, रमेश सिंह, मुकेश शर्मा, कमलेश पंडित, सतीश सोनी, बाबू नरवरिया, वृंदावन पटेल, चंपा पटेल, पप्पू तंवर, चेतन दरबार, सुनील ठाकुर, सुरेश मकवाना, मुक्का सोनगरा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर बधाई दी।
0 Comments