रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स
बहुजन साहित्य अकादमी ने वर्ष 2026 के राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा, देशभर की प्रतिष्ठित हस्तियां रहीं उपस्थित
देवास। बहुजन साहित्य अकादमी की ओर से वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार देवास के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी राजेश मालवीय को प्रदान किया गया। सामाजिक सरोकारों, जनसेवा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें इस राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। इस उपलब्धि से देवास जिले का गौरव बढ़ा है।
राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के केंद्रीय सूचना मंत्रालय की कमिश्नर सुधा रानी रेलांगी, करोल बाग के विधायक रवि, बहुजन साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नल्ला राधाकृष्णन सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सिक्किम प्रदेश अध्यक्ष शांति सुंदरदास, उत्तर प्रदेश से गीता पैट्रिक, मध्यप्रदेश से के.बी. मंसारे, मानवीर सिंह पर्चा, तेलंगाना से एम.एम. गौतम तथा गुजरात से के.जे. सौराथिया सहित अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व मंचासीन रहे।
समारोह में राजेश मालवीय के अलावा सीताराम सोनारथी, बी.एल. चौहान, यू.के. गोयल, एफ.एस. जगदाले, बरखा ठाकरे, आर.सी. तिरोले एवं के.सी. सांवले सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को भी फेलोशिप एवं राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
राजेश मालवीय को मिले इस राष्ट्रीय सम्मान से देवास के पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। यह सम्मान उनके सामाजिक दायित्वों के प्रति समर्पण और जनहित में निरंतर सक्रियता का महत्वपूर्ण प्रतिफल माना जा रहा है।श्री मालवीय के सम्मानित होने पर सांसद महेंद्रसिंह जी सोलंकी,आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर एवं शहर के पत्रकार जन एवं इष्ट मित्रों ने बधाइयां प्रेषित की है।

0 Comments