देवास जिले में जनजातीय गौरव दिवस को लेकर भाजपा की व्यापक तैयारियां 11 से 20 नवंबर तक होंगे विविध आयोजन

 रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 



भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रायसिंह सैंधव एवं अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष पिंकी बारेला ने पत्रकार वार्ता को किया संबोधितए 15 नवंबर को बागली के सांदीपनि स्कूल में होगा जिला स्तरीय आयोजन

देवास। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देवास जिले सहित पूरे मध्यप्रदेश में 11 से 20 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय देवास पर जिला अध्यक्ष डॉण् रायसिंह सैंधव एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला अध्यक्ष पिंकी बारेला ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।

डॉ सैंधव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2021 से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की गई। इसका उद्देश्य जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहासए संस्कृतिए परंपराओंए लोककला एवं स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को सम्मानपूर्वक जन.जन तक पहुंचाना है।

उन्होंने बताया कि देवास जिले में भी जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 12 एवं 13 नवंबर को अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा जिला स्तर पर तैयारी बैठक आयोजित कर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसमें जिला पदाधिकारीए मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित प्रमुख कार्यकर्ता शामिल होंगे। 14 नवंबर को जिले की प्रत्येक विधानसभा के दो प्रमुख स्थानों पर जनजातीय महानायकों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पणए स्वच्छता अभियानए दीप प्रज्ज्वलन एवं लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

15 नवंबर को बागली में होगा जिला स्तरीय मुख्य आयोजन

जनजातीय गौरव दिवस के मुख्य आयोजन की जानकारी देते हुए डॉण् सैंधव ने बताया कि 15 नवंबर को प्रातः 11 बजे बागली स्थित सांदीपनि स्कूल में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉण् मोहन यादव का लाइव प्रसारण होगाए जिसके माध्यम से वे कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात भव्य समारोह एवं जुलूस निकाला जाएगा। उन्होंने जिलेभर के समस्त वनवासी बंधुओं एवं आम नागरिकों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए सभी को सादर आमंत्रित किया।

इसी प्रकार 16 एवं 17 नवंबर को जनजातीय छात्रावासों में संपर्क अभियान चलाकर युवाओं एवं विद्यार्थियों से संवाद किया जाएगा। 18 से 20 नवंबर तक पूर्व एवं वर्तमान सांसदए विधायक तथा प्रदेश पदाधिकारी जनजातीय अंचलों में जनजातीय गौरव चौपाल आयोजित कर समाज के लोगों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। डॉण् सैंधव ने बताया कि जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत जनजातीय महानायकों के सम्मान में प्रमुख भवनोंए सड़कोंए चौराहोंए पार्कों एवं सर्किलों का नामकरण करने तथा प्रमुख पार्कों में जनजातीय नायक.नायिकाओं की प्रतिमाएं स्थापित करने की योजना भी है।

इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला अध्यक्ष पिंकी बारेला ने भी पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय गौरव दिवस केवल एक आयोजन नहींए बल्कि जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहासए संस्कृतिए परंपराओं और वीर महापुरुषों के बलिदान को स्मरण करने का महत्वपूर्ण अवसर है। भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय समाज के अनेक महापुरुषों ने देश की आजादी और समाज के उत्थान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ना तथा महापुरुषों के विचारों एवं आदर्शों को जन.जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने जिले के जनजातीय समाज के बंधुओंए युवाओं एवं कार्यकर्ताओं से जनजातीय गौरव सप्ताह के कार्यक्रमों में बढ़.चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया।

डॉण् सैंधव ने कहा कि जनजातीय समाज का देश की आजादीए संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान रहा है। भगवान बिरसा मुंडा सहित अनेक जनजातीय वीरों का त्यागए संघर्ष और बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। भारतीय जनता पार्टी जनजातीय समाज के सम्मानए अधिकारों एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। अंत में उन्होंने जिले के सभी जनप्रतिनिधियोंए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से जनजातीय गौरव सप्ताह के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता कर उन्हें सफल बनाने तथा जनजातीय समाज की गौरवशाली विरासत को जन.जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बहादुर मुकातीए जिला महामंत्री विजय सिंह पवार, जिला उपाध्यक्ष महेश चौहान उपस्थित रहे। ;उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Post a Comment

0 Comments