वीर बलिदानी सुनील जोशी स्मारक स्थल का भूमि पूजन दिनांक 19 जुलाई को

रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 



देवास । हिंदू वीर बलिदानी श्री सुनील जोशी स्मारक स्थल का भूमि पूजन दिनांक 19 जुलाई रविवार को प्रातः 11:00 बजे उनके बलिदान स्थल चूना खदान बालगढ़ रोड पर किया जावेगा. सन 2007, 29 दिसंबर को कतिपय  हत्यारॉ ने श्री सुनील जी जोशी की निर्मम हत्या कर दी थी, हिंदू समाज का कार्य करते-करते श्री सुनील जोशी बलिदान हो गए. तभी से कृतज्ञ हिंदू समाज श्री सुनील जोशी का बलिदान दिवस मनाता आ रहा है इस वर्ष दिनांक 29 दिसंबर 2026 को उनके बलिदान दिवस के अवसर पर श्री सुनील जी जोशी की प्रतिमा का अनावरण होना सुनिश्चित हुआ है इसीलिए यह भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया है कार्यक्रम वीर बलिदानी श्री सुनील जोशी स्मारक समिति एवं संस्था धर्मपथ देवास के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है, कार्यक्रम में विशेष रूप से वीर बलिदानी श्री सुनील जोशी स्मारक समिति एवं संस्था धर्मपथ के संरक्षक श्री कृष्ण गोपाल दास जी महाराज, महंत पंचमुखी धाम आगरोद विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे.

  कृतज्ञ हिंदू समाज बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में उपस्थित हो यह अपील वीर बलीदानी श्री सुनील जोशी स्मारक समिति एवं संस्था धर्मपथ के  श्री राम चरण पटेल श्री विशाल शुक्ला श्री राहुल हरोड़े श्री रोहित चौहान श्री धीरज सोलंकी श्री विजय चौहान श्री शम्भु हरोडे मनोज दवे शक्ति डाबी विनीत गुप्ता श्री रजनीश गोंदिया श्री अमित जोशी श्री आयुष शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने की यह जानकारी संस्था धर्मपथ के अध्यक्ष श्री वासुदेव परमार ने दी

Post a Comment

0 Comments