जल संरक्षण से हम आने वाली पीढ़ी के लिए पर्याप्त जल सहेजकर जाएंगे- प्रमुख सचिव श्री उमाकांत उमराव

रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 

प्रमुख सचिव श्री उमाकांत उमराव का किसानों ने किया अभूतपूर्व स्वागत

प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी विभाग श्री उमाकांत उमराव ने देवास एवं टोंकखुर्द क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर खेत तालाबों का अवलोकन किया तथा किसानों से की चर्चा

देवास, 03 जून 2026/ प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी विभाग श्री उमाकांत उमराव ने जिले के देवास एवं टोंकखुर्द के ग्रामों का भ्रमण कर रेवासागर तालाबों को निरीक्षण किया तथा किसानों से चर्चा की। उन्होंने ग्राम निपानिया, छोटा मालसापुरा, कलमा, टोंककला, चिड़ावद, धतुरिया, पाड़ल्या, टोंकखुर्द एवं ग्राम गौरवा का भ्रमण कर खेत तालाबों का अवलोकन किया। प्रमुख सचिव श्री उमाकांत उमराव ने ग्राम निपानिया में किसान श्री पोप सिंह राजपूत के खेत में बने रेवासागर तालाब का लोकार्पण किया। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने साफा बांधकर उनका पारंपरिक स्वागत किया। 

प्रमख सचिव श्री उमराव ने ग्राम कलमा में श्री महेंद्र सिंह राजपूत के निवास पर पहुंचकर उनके दिवंगत पिताजी श्री हुकम सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात ग्राम टोंककला में आयोजित ग्राम सभा में किसानों से चर्चा की। उन्होंने अन्य ग्रामों में ग्राम सभा आयोजित कर किसानों से विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने किसानों द्वारा अपने खेतों में तालाब बनाकर जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए उनकी सराहना की। 

प्रमुख सचिव श्री उमराव ने कहा कि तालाब बनाकर किसानों ने जो काम किया है वह सदैव स्मरण रहेगा। किसानों की मेहनत का परिणाम है कि टोंकखुर्द क्षेत्र का नाम जल संरक्षण के लिए देश-विदेश में जाना जाता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए तालाब बनाकर किसानों ने वो काम किया है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। जल संरक्षण के लिए यह एक बहुत अच्छा काम है। हम अपने बच्चों को जमीन भले ही कम देकर जाए लेकिन पानी अवश्य देकर जाये तभी आने वाली पीढ़ी सुरक्षित रहेगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि ऐसे जल संरचनाओं को बनाए रखें और गांव-गांव में रेवासागर जैसे मॉडल अपनाएं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद रहे। उन्होंने क्षेत्र के किसानों के सुखमय जीवन की कामना करते हुए जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में मुझे अपनापन लगता है। मानो ऐसा लगता हैं कि मैं घर आ गया हूं। 

इस दौरान किसानों ने बताया कि खेत तालाबों के बनने से हर घर पानी हर खेत में भरपूर पानी हो गया है। किसानों की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय परिवर्तन आया है। अब इस क्षेत्र के किसानों के बच्चे देश के बड़े-बड़े शहरों में डॉक्टर, इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। अधिकांश किसानों के पास ट्रेक्टर और कार उपलब्ध है।इस दौरान उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. एस के गुरोंदिया, डॉ. मोहम्मद अब्बास, पशु प्रजनन कार्यक्रम अधिकारी डॉ महेंद्र प्रिय, पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ मनोज बालोदिया, डॉ अरुण मिश्रा, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री गुणावत, श्री रितेश मालवीय, क्षेत्र अधिकारी शेखर रावत, प्रीतम बिलावलिया, हेमंत मंडलोई तथा बड़ी संख्या में कृषकगण एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी विभाग श्री उमाकांत उमराव ने माताजी टेकरी पहुंचकर सपत्निक की मां तुलजा भवानी व मां चामुंडा की पूजा अर्चना

देवास, 03 जून 2026/ प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी विभाग श्री उमाकांत उमराव ने देवास की माताजी की टेकरी पहुंचकर सपत्निक मां तुलजा भवानी व मां चामुंडा की पूजा अर्चना की तथा मां तुलजा भवानी व मां चामुंडा से जिले एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ. एस.के. गुरोंदिया अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments