देवास से दिल्ली तक ... त्रिनेत्रम की पैनी नज़र

रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 


*7 शातिर चोरों का संगठित गिरोह, 4 महिला 3 पुरुष*

*तमिलनाडू के निवासी, दिल्ली से संचालित*

*जून माह के 15 दिन , आगरा-ग्वालियर-शिवपुरी-जबलपुर में 8 वारदातें*

*देवास में की 9वीं घटना, तीन दिन में सभी 7 गिरफ्तार, सभी 9 वारदातों की सभी 9 गोल्ड चैन जब्त*

*लक्ज़री कार में आते, महिलाओं को साथ में रखते*

*कथा , प्रवचन आदि धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी मिली मोबाइल फ़ोन में*

*महिला श्रद्धालुओं को बनाते थे निशाना*

*देवास में वारदात के बाद 500 मीटर पैदल चले , उसके बाद ऑटो में बैठकर 2 किमी दूर हाईवे तक गए , हाईवे से अपनी लक्ज़री कार में बैठ कर फरार हुवे , त्रिनेत्रम नेटवर्क ने खंगाला पूरा रूट* 

*भोपाल में करने वाले थे आगे की वारदातें , देवास पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार*

*लक्सरी कार , महंगे स्मार्ट फ़ोन सहित 156 ग्राम की 9 गोल्ड चैन कुल कीमत 50 लाख की संपत्ति जब्त*

देवास।  दिनांक 11.06.2026 को फरियादिया सरोज पति नरेन्द्र अग्रवाल, उम्र 60 वर्ष निवासी राधागंज देवास द्वारा थाना कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 10.06.2026 को मण्डी व्यापारी एसोसिएशन धर्मशाला ए.बी. रोड देवास में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भीड़भाड़ का फायदा उठाकर अज्ञात महिला द्वारा उनके गले से लगभग ₹3,50,000 मूल्य की सोने की चैन एवं पेंडल चोरी कर लिया गया। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 386/2026 धारा 304(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।


*पुलिस कार्यवाहीः*- घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा उक्त घटना में शामिल आरोपियो की तत्काल गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री हरनारायण बाथम के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास श्री सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली श्री श्यामचन्द्र शर्मा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत स्थापित सीसीटीवी कैमरों सैकड़ों फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया। घटनास्थल से प्राप्त संदिग्ध महिलाओं की गतिविधियों को चिन्हित कर उनकी आवाजाही का क्रमवार विश्लेषण किया गया। देवास शहर से प्राप्त फुटेज के आधार पर आरोपियों की गतिविधियों को ट्रेस करते हुए पुलिस टीम ने अन्य इनपुट के माध्यम से उनकी स्थिती को भोपाल तक चिन्हित किया । लगातार निगरानी, मुखबिर तंत्र के आधार पर पुलिस टीम भोपाल पहुंची तथा घात लगाकर आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी। सुनियोजित रणनीति के तहत पुलिस टीम ने भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर गिरोह के 07 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पूछताछ में आरोपियों ने देवास सहित विभिन्न राज्यों में चेन चोरी की कई घटनाएं करना स्वीकार किया ।


*तरीका वारदात* (*Modus Operandi*):- गिरोह की महिला सदस्य धार्मिक आयोजनों, भागवत कथा, प्रवचन, मेले, शोभायात्रा एवं अन्य भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों में श्रद्धालु बनकर शामिल होती थीं। शामिल होने के दौरान अपनी कार को दूर रखकर कार्यक्रमों में पैदल या ऑटो के माध्यम से जाती थी । आरती, प्रसाद वितरण एवं भीड़भाड़ के दौरान महिलाओं श्रद्धालुओं के निकट पहुंचकर बड़ी सफाई से उनके गले से सोने की चैन निकाल लेती थीं। घटना के तुरंत बाद आरोपी अलग-अलग दिशाओं में निकल जाते थे जिससे किसी को संदेह न हो। गिरोह के पुरुष सदस्य निगरानी, परिवहन एवं चोरी के माल को ठिकाने लगाने का कार्य करते थे।


*खुलासा हुई वारदातेः*-

क्रमांक दिनांक स्थान चोरी गई चैन

1 03.06.2026 आगरा (उ.प्र.) 02

2 04.06.2026 ग्वालियर 02

3 06.06.2026 शिवपुरी 02

4 08.06.2026 भेड़ाघाट, जबलपुर 02

5 10.06.2026 देवास 01


*कुल 09 सोने की चैन (कुल वजन लगभग 156 ग्राम) कीमत लगभग ₹ 26 लाख जप्त* ।


आगामी वारदातों की योजना का खुलासाः- आरोपियों के कब्जे से प्राप्त मोबाइल फोन की तकनीकी जांच के दौरान विभिन्न राज्यों में आयोजित होने वाले धार्मिक, सामाजिक एवं सार्वजनिक आयोजनों की विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह इन आयोजनों में पहुंचकर भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए महिलाओं के सोने के आभूषण चोरी करने की योजना बना रहा था। आरोपियों के मोबाइल से प्राप्त संभावित टारगेट कार्यक्रमों का विवरण निम्नानुसार है –


क्र. तिथि/अवधि स्थान कार्यक्रम

1 14 मई 2026 जगन्नाथ मंदिर, गायत्री नगर, रायपुर धार्मिक प्रवचन

2 07–13 जून 2026 श्री धाम थाईदेश्वरी राम मंदिर, नागपुर श्रीमद्भागवत कथा

3 07–15 जून 2026 कबीर धर्मशाला, बड़वानी SKDV Mission Training Workshop

4 08–14 जून 2026 शिव मंदिर, पुलिस लाइन श्रीमद्भागवत कथा

5 11 जून 2026 श्री महावीर भवन, चौधरी मोहल्ला, गुना गोद भराई कार्यक्रम

6 11–18 जून 2026 मातामया प्रांगण, दीपका (छत्तीसगढ़) श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ

7 12–14 जून 2026 दशहरा मैदान, उज्जैन कथा प्रवचन

8 14 जून 2026 पटवा भवन, शैलेन्द्र नगर, रायपुर श्रद्धा-सुमन/शिलान्यास कार्यक्रम

9 14 जून 2026 मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय, रायपुर नवकार जाप कार्यक्रम

10 14 जून 2026 स्थान स्पष्ट नहीं अवतरण दिवस समारोह

11 14–21 जून 2026 दिगम्बर जैन मंदिर, प्रतापगढ़ (राज.) ज्ञान गंगा महोत्सव

12 15 जून 2026 भगवान ऋषभदेव जन्मभूमि, अयोध्या चन्दनामती माताजी जन्मजयंती

13 15–17 जून 2026 आर्ट ऑफ लिविंग ऑफिस,मदन महल, जबलपुर सहज समाधि कार्यक्रम

14 15 जून 2026 दादावाड़ी, एम.जी. रोड, रायपुर सोमवती अमावस्या पूजन

15 15 जून 2026 हनुमान मंदिर, डूमरतराई, रायपुर 95वां जन्मोत्सव एवं प्रसाद वितरण

16 16–22 जून 2026 आरटीओ बैरियर, निवाली, बड़वानी श्रीमद्भागवत कथा

17 17–23 जून 2026 बड़ा देहन हनुमान मंदिर, ओरछा धाम (म.प्र.) श्रीमद्भागवत कथा

18 18 जून 2026 श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, रामगंजमंडी मंगल प्रवेश एवं तिलककरण

19 18 जून 2026 लक्ष्मणगढ़, अलवर (राज.) मंगल प्रवेश

20 18–26 जून 2026 जगदम्बा बगीची, कानोता बांध, जयपुर श्रीराम कथा एवं 61 कुण्डीय महायज्ञ

21 20 जून 2026 उदयपुर अपने-अपने राम कथा

22 21 जून 2026 नरसिंहपुर हरे माधव शोभायात्रा

23 22 जून 2026 होटल अतिथि, स्टेशन गंज, नरसिंहपुर हरे माधव सत्संग

24 22–27 जून 2026 श्री द्वारकेशधीश मंदिर, तराना (उज्जैन) प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

25 07–13 जुलाई 2026 नीलम पार्क, भोपाल श्रीमद्भागवत कथा

26 01–09 सितम्बर 2026 जापानी पार्क, रोहिणी, नई दिल्ली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

27 तिथि स्पष्ट नहीं ऑनलाइन/यूट्यूब सुश्री अनन्या शर्मा प्रवचन

28 तिथि स्पष्ट नहीं सोशल मीडिया अन्य धार्मिक प्रवचन


"आरोपियों के मोबाइल से बरामद डेटा से स्पष्ट हुआ कि गिरोह की देशभर में आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजनों को चिन्हित कर महिलाओं के सोने के आभूषणों को निशाना बनाने की योजना थी ।"

उक्त सूची के आधार पर संबंधित राज्यों की पुलिस को आवश्यक जानकारी साझा की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों की इन आयोजनों में पूर्व अथवा वर्तमान में कोई संलिप्तता रही है अथवा नहीं।


*गिरफ्तार आरोपीः*-


1. जया पत्नी शिवराज, उम्र 55 वर्ष, निवासी मदनगीर, दक्षिण दिल्ली (मुख्य सरगना)

2. ज्योति पत्नी सागर मानकर, उम्र 30 वर्ष, दक्षिण दिल्ली

3. मग्मा पत्नी चंगा, उम्र 40 वर्ष, दक्षिण दिल्ली

4. देवी पत्नी रवि, उम्र 40 वर्ष, दक्षिण दिल्ली

5. देवेंद्र पिता प्रकाश मुगम, उम्र 40 वर्ष, दक्षिण दिल्ली

6. रवि पिता राजा, उम्र 36 वर्ष, दक्षिण दिल्ली

7. राहुल पिता नाजिया, उम्र 30 वर्ष, दक्षिण दिल्ली


उक्त सभी आरोपी मूलतः तमिलनाडु के निवासी हैं तथा लंबे समय से दिल्ली में निवासरत हैं।


*आपराधिक रिकॉर्डः*-


दिल्ली , मुंबई, हरियाणा में कुल 6 अन्य चोरी एवं लूट के अपराध ।


*जप्त मश्रुकाः*-

• चोरी गई सोने की चैनें कुल 09,कुल वजन लगभग 156 ग्राम सोना कीमत लगभग ₹ 26 लाख ।

• घटना में प्रय़ुक्त कार TATA HEXA कीमत लगभग ₹ 20 लाख ।

• वारदात में प्रयुक्त 06 मोबाइल फोन कीमत लगभग ₹ 4 लाख।

• ₹ 3500/- नगद ।

कुल ₹ 50 लाख का मश्रुका जप्त ।


*सराहनीय कार्यः*- उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी कोतवाली श्री श्यामचन्द्र शर्मा,उनि जीवन भिण्डौरे,उनि जुबान सिंह भूरिया,प्रआर सुनील देथरिया,रवि गरोडा,हेमन्त डाबी,आरक्षक नवीन पटेल,सुजीत सिंह,वैभव मंडलोई महिला आरक्षक स्वाति पांडे एवं सायबर सेल टीम देवास से प्रभारी सायबर सेल प्रआर शिवप्रताप सिंह सेंगर,प्रआर सचिन चौहान,आरक्षक राहुल बड़ोले,मोनू राणावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही । जिनकी सतर्कता, तकनीकी दक्षता एवं निरंतर प्रयासों से अंतर्राज्यीय शातिर गिरोह को गिरफ्तार किया जा सका।


*देवास पुलिस की अपीलः*- देवास पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि धार्मिक आयोजनों, मेलों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपने कीमती आभूषणों एवं सामान की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल-112 अथवा निकटतम पुलिस थाने को दें।

Post a Comment

0 Comments