रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स
देवास। देवास नगर निगम एमआयसी की बैठक में निर्णय लेकर महापौर एवं एमआयसी सदस्यों ने ग्राम पंचायत मांगलिया को क्षिप्रा बैराज से हर दिन 2.20 एमएलडी पानी देने की जो सहमती प्रदान की है उसको वापस लेने के लिए विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में 45 वार्ड में भ्रमण कर वार्ड पार्षदों से मुलाकात कर ज्ञापन दिया जाएगा एवं मांग की जाएगी कि देवास की जनता के हित का पानी ग्राम पंचायत मांगलिया को नहीं दिया जाए। वर्षो की तपस्या के बाद देवास शहर को क्षिप्रा जल आवर्धन योजना का लाभ प्राप्त हुआ है जिसके कारण देवास की जनता की प्यास बुझी लेकिन एमआयसी द्वारा जो निर्णय लिया गया है उस निर्णय से देवास की जनता को जल संकट के गंभीर परिणाम भुगतना पड़ सकते है। रूपेश कल्याणे ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि इस निर्णय को वापस लिये जाने के लिए देवास जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा एक समिति का गठन किया गया है। यह समिति नगर निगम के पार्षदो, सभापति एवं महापौर से मुलाकात करेगी। कमेटी में प्रदीप चौधरी संयोजक सदस्य, जाहीद पठान एडवोकेट, नीरज नागर, रूपेश कल्याणे, प्रतिक शास्त्री, ईशान राणा, सुजीत सांगते, गोवर्धन देसाई, इम्तियाज शेख, कल्याणसिंह पंवार, शाहजी हासमी, दिग्विजयसिंह झाला समिति के सदस्य होंगे।
.jpeg)
0 Comments