रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स
देवास/ विश्व प्रसिद्ध सिंहस्थ को 21 माह का समय बचा है 27 मार्च 2028 से शुरु होने वाले सिंहस्थ को लेकर उज्जैन इंदौर में व्यापक तैयारी की जा रही है लेकिन उज्जैन के सबसे करीब देवास शहर के लिए आज भी अनेक विकास के कार्य अधूरे पड़े हैं या स्वीकृत होकर जिन्हें कार्य रूप में परिणत नहीं किया गया है।
जिन्हें सिंहस्थ को देखते हुए शीघ्र शुरू किया जाना चाहिए या पूरा किया जाना चाहिए कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा ने बताया कि उज्जैन रोड से इंदौर रोड को जोड़ने वाला मिनी सुपर कॉरिडोर का काम कुछ माह पूर्व शुरू किया गया है लेकिन विश्वस्त सूत्रों से पता चल रहा है कि काम अभी बंद पड़ा हुआ है अगर यह मिनी सुपर कॉरिडोर बन जाता है तो सिहस्त में इंदौर देवास उज्जैन के यात्रियों सहित प्रदेश के अन्य शहरों से आने वाले यात्रियों को इसका अच्छा लाभ मिलेगा। इसी के साथ देवास शहर के लिए एक नया बस स्टैंड जिसे अंतराज्यीय बस स्टैंड का दर्जा दिया गया है जिसका का काम शुरू किया गया है लेकिन उसकी गति बहुत धीमी है उसे भी सिंहस्थ के पूर्व पूर्व पूरा किया जाना चाहिए सिंहस्थ के दौरान देवास शहर में भी यात्रियों का अच्छा खासा दबाव रहेगा । इसी के साथ माता टेकरी के सामने भगवती सराय का काम शुरू किया गया है लेकिन वह भी बहुत धीमी गति से चल रहा है भगवती सराय का काम इस गति से होना चाहिए की 21 माह के समय में भगवती सराय पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो जाए जिससे दर्शनार्थियों को इसका लाभ मिल सके।
इसी के साथ माता टेकरी पर देवी लोग निर्माण की बात कही गई थी यह भी बताया गया था कि देवी लोक निर्माण का पैसा भी आ चुका है लेकिन काम आज तक शुरू नहीं हुआ है अगर देवी लोक बन जाता है तो सिंहस्थ के दौरान जो दर्शनार्थी उज्जैन से माता टेकरी पर मां के दर्शन करने आयंगे वह दर्शन के बाद देवी लोक भी देख सकेंगे ।
इसी के साथ बताया गया था कि उज्जैन रोड पर जो ब्रिज बना है वह छोटा है उसके पास में ही एक और नया ब्रिज बनाया जाएगा लेकिन उस दिशा में आज तक कोई काम शुरू नहीं हुआ है कांग्रेस की मांग है कि ब्रिज निर्माण होना है तो ब्रिज का काम शीघ्र शुरू किया जाए ब्रिज के पूरा होने से सिंहस्थ में दर्शनार्थियों को यात्रियों को इसका लाभ मिल जाएगा । कांग्रेस की मांग है कि अन्य काम जो सिंहस्थ को देखते हुए शुरू किए गए हैं या शुरू किया जाना है उन्हें शीघ्र ही शुरू किया जाकर पूरा किया जाए।

0 Comments