रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स
देवास। गुरुवार को दोपहर 12 बजे भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय देवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों एवं अपेक्षित कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
भाजपा जिला अध्यक्ष डाक्टर रायसिंह सैंधव ने कहा नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में किए गए विकास कार्यों,मोदी सरकार के 12 साल विश्वास विकास जन जन कल्याण के है। जनकल्याणकारी योजनाओं एवं देश को आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर “मोदी जी के 12 साल – विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” विषय पर आयोजित प्रदर्शनी एवं प्रचार सामग्री का अवलोकन भी किया गया।
बैठक में बताया गया कि केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान सम्मान, युवाओं के लिए रोजगार एवं अवसर, आधुनिक आधारभूत संरचना का निर्माण, डिजिटल इंडिया, राष्ट्रीय सुरक्षा तथा भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है।
जिला पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए संगठनात्मक रूप से सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
बैठक को सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4,399 दिनों का कार्यकाल पूरा कर भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
बैठक को भाजपा जिला प्रभारी धनंजय शर्मा ने कहा कि संगठनात्मक विषय पर अपनी बात रखी। पाटी के आगामी कार्यक्रम पर चर्चा की
बैठक में भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संचालन विजय सिंह पवार ने किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला भेरूलाल अटरिया, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार, बहादुर मुकाती, खंडेलवाल, ओम जोशी,राजेश यादव कहीं पदाधिकारी उपस्थित थे।
संचालन विजय सिंह पवार ने माना।आभार जिला मनीष सोलंकी ने माना।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।


0 Comments