रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स
• अप्रैल माह की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई
• अप्रैल माह में प्रदर्शन के आधार पर थानों की रैंकिंग की गई जारी । अप्रैल माह में थाना कन्नौद को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर किया गया पुरस्कृत,अनुभाग कन्नौद को अप्रैल माह मे प्रथम स्थान प्राप्त करने पर किया गया पुरस्कृत
• अप्रैल माह में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर थाना प्रभारी कन्नौद निरीक्षक श्री तहजीब काजी को पुरस्कृत किया गया
• प्रथम अनुभाग के रूप में अप्रैल माह में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस)कन्नौद देवास श्री आदित्य तिवारी को पुरस्कृत किया गया
• अप्रैल माह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर निरीक्षक पवन बागड़ी को दिया गया देवास पुलिस का सर्वश्रैष्ठ पुलिसकर्मी पुरस्कार
देवास। पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा आज दिनांक 13.05.2026 को पुलिस कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती सौम्या जैन, समस्त एसडीओपी,समस्त थाना/चौकी के प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय की शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे ।
पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध समीक्षा बैठक में निम्न बिंदूओ के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये -
अपराध समीक्षा बैठक मे पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद द्वारा थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायतों को गंभीरतापुर्वक सुनकर उचित कार्यवाही के निर्देश दिये गये है ।
थानों पर लगे QR CODE को ज्यादा से ज्यादा जनता द्वारा उपयोग बढाने के निर्देश दिये गये ताकि फीडबैक प्रभावी रहे ।
चोरी की वारदातों को गंभीरतापूर्वक लेते हुये रात्री गश्त व्यवस्था एवं नाकाबंदी प्रभावी पुख्ता करने के निर्देश दिये गये ।
FIR से लेकर विवेचना,चालान,प्रगती और ट्रायल के दौरान समंस वारंट की तामिली एवं तकनीकी का सर्वाधिक उपयोग पर जोर दिया जाये ताकि फरियादियों को त्वरित न्याय प्रदान किया जा सके ।
जुआ,सट्टा,शराब एवं अवैध गतिविधियों पर जीरो टोलरेंस और पुलिस मुखबिर को सशक्त बनाने क लिये किसी भी स्थिति मे पुलिस का दुर्व्यवहार एवं अवैधानिक गतिविधियों को बर्दाश्त नही किये जाने के स्पष्ट निर्देश दिये गये है ।
संपूर्ण जिला पुलिस की कार्य प्रणाली निष्ठापूर्ण,पारदर्शी,समयबद्ध और पीडित उन्मुखी बनाने हेतु निर्देशित किया गया है ।
प्रतिदिन पुलिस चौपाल के माध्यम से ऑपरेशन त्रिनेत्रम मे अधिक से अधिक कैमरै लगवाने के लिये जनता को अभिप्रेरित किया एवं ऑपरेशन सायबर के तहत डायल-1930 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु निर्देशित किया गया है ।
आगामी त्यैहारों के दौरान आम जनता को आपराधिक तत्वों से बचाने हेतु ऑपरेशन पवित्र के तहत अधिक से अधिक बॉण्डओवर कराने हेतु निर्देशित किया गया है ।
*अपराध समीक्षा बैठक में समस्त थानों का 25 पैरामीटर के आधार पर अप्रैल माह में आंकलन किया गया । जिनकी रैंकिंग जारी की गई जो कि इस प्रकार हैः-*
01.कन्नौद
02.टोंकखुर्द
03.उदयनगर
04.खातेगांव
05.औद्योगिक क्षेत्र
06.बरोठा
07.सतवास
08.सोनकच्छ
09.नेमावर
10.हाटपीपल्या
11.हरणगांव
12.बैंक नोट प्रेस
13.विजयागंज मण्डी
14.बागली
15.कमलापुर
16.भौरांसा
17.कोतवाली
18.सिविल लाईन
19.पीपलरावां
20.नाहर दरवाजा
21.कांटाफोड़
*इसी प्रकार माह अप्रैल की अनुभागवार भी रैंकिंग जारी की गई जो कि इस प्रकार है-*
01.अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
02.अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली ।
03.अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ ।
04.नगर पुलिस अधीक्षक देवास ।
05.उप पुलिस अधीक्षक (एल/आर) ।
माह अप्रैल में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर थाना प्रभारी कन्नौद श्री तहजीब काजी को पुरस्कृत किया गया एवं समस्त स्टाफ को बधाई दी गई । अप्रैल माह में प्रथम अनुभाग के रूप में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद श्री आदित्य तिवारी को पुरस्कृत किया गया एवं पुरे अनुभाग के पुलिस कर्मियों को बधाई दी गई ।
इसी प्रकार माह अप्रैल में सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी पुरस्कार के रुप में थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक पवन बागड़ी द्वारा जिले में घटित प्रत्येक सड़क दुर्घटना की विस्तृत मॉनिटरिंग करने , e-Dar पोर्टल पर सभी जानकारियां समय पर अपलोड करने , रोड सेफ्टी समन्वय ग्रुप पर सड़क दुर्घटनाओं संबंधी समस्त जानकारियां समय पर साझा करने , प्रधान मंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायलों का कैशलेस उपचार करवाने , राह-वीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना में मदद करने वाले नागरिकों को पुरस्कार राशि दिलाने संबंधी कार्यों का उत्कृष्ट एवं पेशेवर ढंग से निष्पादन करते हुवे जिला देवास में वर्ष 2026 के प्रथम चार माह में वर्ष 2025 की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में 18% की कमी और मृत्यु में 25% की कमी प्राप्त करने में थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक श्री पवन बागड़ी को माह अप्रैल 2026 के "सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी" पुरस्कार से सम्मानित किया गया है । रैंकिंग की यह प्रणाली आगामी माह में भी जारी रहेगी ।
*सभा के अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा अच्छा कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों की प्रशंसा की गई एवं कार्य को इसी प्रकार और अधिक गुणवत्ता के साथ एवं समयावधि में करने हेतु प्रेरित कर अपराध समीक्षा बैठक का समापन किया ।*


0 Comments