प्रतिभा सम्मान एवं करियर मार्गदर्शन समारोह का आयोजन,230 से अधिक छात्र छात्राओं को किया सम्मानित

रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 



देवास। देवास यूथ वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा प्रतिभा सम्मान एवं करियर मार्गदर्शन समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. शमीम खान सेवा.नि. प्रिंसिपल रजिस्ट्रार म.प्र उच्च न्यायालय इंदौर थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता देवांश त्रिवेदी कार्यकारी निदेशक शिवाजीराव कदम ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट इंदौर ने की। कार्यक्रम मे विशेष अतिथि के रूप में प्रयास गौतम डायरेक्टर बीसीजी शिक्षा महाविद्यालय देवास एवं मेजर प्रिंस सिंह राजपूत उपस्थित थे। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत संस्था के शब्बीर अहमद मिर्जा मुशाईद बैग, सय्यद मक़सूद अली, रामेश्वर पटेल,चंद्रपाल सिंह सोलंकी, आदिल पठान सर, डॉक्टर जावेद अली , जावेद पठान आदि ने किया। कार्यक्रम के संयोज़क सय्यद मक़सूद अली ने बताया कि सम्मान समारोह में कक्षा आठवीं में 75 प्रतिशत कक्षा दसवीं, कक्षा 12वीं, में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 45 विद्यालयों के 230 से अधिक छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया और साथ ही 51000 रु की नगद स्कालरशिप भी वितरित की गई।



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ शमीम खान ने अपने सम्बोधन मे कहा कि यह कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय हैं जहाँ पर प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ साथ उनके उज्जवल भविष्य के लिए करियर से सम्बंधित जानकारी प्रदान कर उनका मार्गदर्शन किया जा रहा हैं साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को कहा की पढ़ाई के साथ साथ आप अपने परिवार और बुजुर्गों से जुड़े रहें उनका सम्मान करें इससे ही आपको भावनात्माक सहयोग प्राप्त होगा जो वर्तमान समय मे आवश्यक है।



विशेष अतिथि देवांश त्रिवेदी ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप अपना लक्ष्य निर्धारित करें, अपने लक्ष्य को पाने के लिए कठोर परिश्रम और मेहनत करें और सफलता के पथ पर आगे बढ़ते रहें।  



विशेष अतिथि प्रयास गौतम ने सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह आपके अथक प्रयास और मेहनत का परिश्रम है आप आगे ओर भी ऊंचाइयों को प्राप्त करें इसे ही अपना आखि़री लक्ष्य या मंज़िल ना माने और आगे प्रगति करते रहें। मेजर प्रिंस सिंह राजपूत ने विद्यार्थियों को कहा आप सफलता की ओर निडर होकर आगे बढ़ते रहें कभी हार ना माने। आपको आपके जीवन मे कई बार असफलता मिलेगी मगर एक दिन आप सफलता के पथ पर अग्रसर होंगे साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को एन.डी. ए एवं सी.डी एस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओ की जानकारी प्रदान की।



कार्यक्रम मे लक्ष्य समाधिया को जे.ई.ई मेंस मे 98 परसेंटाइल अंक प्राप्त करने पर, ज़ैनब खान को म.प्र पुलिस मे कांस्टेबल के पद पर चयनित होने पर एवं अलीना शेख को इंडेक्स मेडिकल कॉलेज मे एम.बी.बी. एस परीक्षा मे गोल्ड मैडल प्राप्त करने पर विशेष सम्मान से सम्मानित किया।
सम्मान समारोह मे 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्व. शराफत अली, स्व. भगवान सिंह सोलंकी, स्व. सुल्ताना नईम, स्व. अफ़ज़ल अहमद मधुर, स्व. डॉ खदिज़ा शेख की स्मृति शब्बीर अहमद, जमीलउद्दीन शेख (करीम),डॉ मुसव्विर अली, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, समीरा नईम,दानिश पटेल द्वारा  42 विद्यार्थियों को 51000 /- रु की नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम मे अतिथियों द्वारा कक्षा आठवीं में मव्या शेख 93.83 प्रतिशत, सायमा खान 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के साथ कुल 72 विद्यार्थी, कक्षा दसवीं में तनुष्का श्रीवास्तव 97.4 प्रतिशत, सिमरन शेख 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के साथ कुल 85 विद्यार्थी,कक्षा 12वीं में ज़ोबिया शेख 96.4 प्रतिशत, फातिमा कोहिनूर 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के साथ कुल 82  छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। अंत मे अतिथियों को स्मृति चिन्ह स्वरुप पौधे सय्यद सदाकत अली और मिर्ज़ा मुशब्बीर बैग ने भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन सय्यद सदाकत अली ने किया एवं आभार मिर्ज़ा मुशाहिद बैग ने माना। इस अवसर पर टीसी शाक्यवाल, जेएल मोरछले, लियाक़त कुरैशी, लियाक़त अली, गम्मू खान,वक़ार अली नक़वी, एडवोकेट शादाब खान,केके मिश्रा, प्रेमनाथ तिवारी, ए. आर शेख, विकास महाजन सलीम शेख,तनवीर खान, अज़हर अली, सुरेश चौधरी, शिवराज चावड़ा,अबरार खान, जाहिद शेख,शाहनवाज़ अली, आज़ाद शेख,सहित गणमान्य नागरिक, विद्यालयींन स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments