रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स
उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने “नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा” अंतर्गत निकाली गई रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकरजी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकरजी जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम मल्हार स्मृति मंदिर देवास में उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ
देवास, 12 अप्रैल 2026/ भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जन्म जयंती के अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा के मुख्य आतिथ्य में मल्हार स्मृति मंदिर देवास में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में “नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा” अंतर्गत हितग्राही सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक देवास श्रीमती गायत्रीराजे पवार, हाटपीपल्या विधायक श्री मनोज चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, जिला अध्यक्ष श्री रायसिंह सेंधव, श्री दुर्गेश अग्रवाल, श्री राजेश यादव, श्री संजय दायमा, श्री भेरूलाल अटारिया, भरत चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती ज्योति शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव कुमार जैन अन्य अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में नारी शक्ति तथा हितग्राहीगण उपस्थित थे।
शासन की मंशा है कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिलें
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के अवसर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा कई हितग्राही योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिया जा रहा है। शासन द्वारा जितनी भी योजनाएं चलाई जा रही है उसके क्रियान्वयन के लिए टीमें गांव-गांव, घर-घर जाकर संपर्क करेंगी और उन अगर कोई पात्र व्यक्ति वंचित रह गए हों तो उनकी भी सूची तैयार करके उन्हें हितलाभ दिया जाएगा। वर्तमान में महिला सशक्तिकरण का अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा तीन दिन का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है, इसमें महिला आरक्षण का बिल लाया जाएगा।
योजनाओं के क्रियान्वयन में देवास जिले ने सराहनीय कार्य किया वे बधाई के पात्र हैं
उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि शासन द्वारा संचालित सभी योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना आदि का लाभ बड़ी संख्या में नागरिकों मिल रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रहे हैं। आयुष्मान कार्ड से 5 लाख रुपए तक का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना से बड़ी से बड़ी बीमारी का उपचार हो रहा है। संकट की घड़ी में यह योजना संबल दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब कच्चा मकान अब पक्का बन रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में जो वंचित रह गए हैं, वे अपना जुड़वाकर योजना का लाभ लें। देवास जिले में प्रशासन द्वारा योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर पात्र हितग्राहियों को लाभांवित किया है। इसलिए जिला प्रशासन बधाई के पात्र है।
पूरे विश्व में भारत के संविधान की एक अलग पहचान है
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का जन्म हुआ था। बाबा साहब की यह जयंती पूरे देश में उत्साह और उल्लास के साथ मनाई जाती है। हम सब को पता है कि भारत का संविधान जो पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान है। उस संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी और उसके संयोजक थे। पूरे विश्व में भारत के संविधान की एक अलग पहचान है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर विचारक और विद्यवान थे। वे साधारण परिवार से थे, परंतु उन्होंने कठिन परिश्रम कर विदेश में पढ़ाई की एवं पढ़ाई कर शीर्ष स्तर तक पहुंचे। वे देश के केंद्र में कानून मंत्री भी रहे हैं। बाबा साहब को भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया और हम सब को गर्व है कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का जन्म मध्यप्रदेश के महू में हुआ था। यह मध्यप्रदेश के लिए बढ़ी ही गौरव की बात है। ऐसे महान व्यक्ति का जन्म हमारे मध्यप्रदेश के महू में हुआ। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी ने सारे गरीब, शोसित और जो समाज में सबसे कमजोर वर्ग के लोग थे, उनके बारे में पूरा विचार किया और उनके लिए संघर्ष करके उन्हें उनका अधिकार दिलवाया। उन्होंने समाज में समरसता का भाव कैसे हो यह बात उन्होंने अपने विचारों से समाज के अंदर प्रोत्साहित करके और संघर्ष करके उनको स्थान दिलाने का कार्य किया। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के बारे में जितना कहा जाएं उतना कम है।
कार्यक्रम में विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पवार ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम बाबा साहब के विचारों पर चलने को तत्पर है और चल रहे हैं। बाबा साहब का सपना था कि अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को लाभ मिले। अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक हितलाभ पहुंचाने के लिए शासन-प्रशासन कार्य कर रहा है। इस कार्यक्रम अंतर्गत सभी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए लाभार्थियों को हितलाभ दिया जा रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वार कई जनहितैषी योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को लगातार मिल रहा है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया एवं महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल ने सभी को शुभकामनाएं दी।
जिला अध्यक्ष श्री रायसिंह सेंधव ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबडेकर जी का सपना था कि गरीबों का कल्याण हों। बाबा साहब के सपनों को शासन-प्रशासन द्वारा पूरा किया जा रहा है। सराकर द्वारा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जा रहा है।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबडेकर जी की जयंती के अवसर पर हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए सभी हितग्राहियों को बधाईयां।
उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकरजी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
इसके पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने उज्जैन तिराहे स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबडेकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा बाबा साहब अमर रहे के जयघोष लगाएं। इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग द्वारा “नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा” अंतर्गत रैली निकाली गई। रैली को उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मल्हार स्मृति मंदिर में कार्यक्रम की शुरूआत के अवसर पर मां सरस्वती की पूजन-अर्चना की तथा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्जवलन किया। साथ ही कन्या पूजन किया गया।
हितग्राहियों को हितलाभ किया गया वितरण
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने “नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा” अंतर्गत योजनाओं का लाभ लेकर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इसके साथ ही पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत एससी एवं एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को योजना का हितलाभ देकर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में सफाई मित्रों को शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया।
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें शिविर में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके साथ ही नगरीय निकाय के स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने करनावद में अमृत 2.0 योजनांतर्गत 1169.26 लाख रुपए की लागत की जलप्रदाय परियोजना का किया भूमिपूजन
उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने करनावद में 184.71 लाख रुपए की लागत से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किया लोकार्पण
उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कर्णेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश एवं जिले की सुख समृद्धि की कामना की
देवास, 12 अप्रैल 2026/ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने नगर परिषद करनावद में अमृत 2.0 योजनांतर्गत 1169.26 लाख रुपए की लागत से बनने जा रही जलप्रदाय परियोजना का भूमिपूजन किया तथा करनावद में 184.71 लाख रुपए की लागत से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक बागली श्री मुरली भंवरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, जिला अध्यक्ष श्री रायसिंह सेंधव, श्री नंदकिशोर पाटीदार, श्री राजेश यादव, नगर परिषद करनावद अध्यक्ष श्री परसराम पाटीदार, श्री भेरूलाल अटारिया, अपर कलेक्टर श्री संजीव कुमार जैन, बागली एसडीएम श्री शिवम यादव, नगर परिषद के पार्षदगण सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज नगर परिषद करनावद में लगभग 18 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि बागली विधानसभा में लगभग 300 करोड़ रुपए की राशि के विकास कार्य हुए हैं। सरकार का काम है कि नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। शासन द्वारा इसके लिए दिन रात कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वायपेयी जब प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने गांव को सड़क से जोड़ने का काम किया। देश के गांवों को सड़क से जोड़ने की योजना प्रारंभ की। उन्होंने नदियों को जोड़ने की योजना बनाई। साथ ही अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं प्रारंभ की, जिनका लाभ आज नागरिकों को मिल रहा है।
उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि हर गरीब की छत हो इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना प्रारंभ की। आज इस योजना से देश के करोड़ों लोगों के पक्के का सपना पूरा हो गया है। इस योजना जहां पहले कभी कच्चे मकान हुआ करते थे, आज वहां पर पक्के मकान बन गए हैं। यह सब प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शीता का ही प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने पक्के मकान में प्रकाश के लिए बिजली का प्रबंधन किया तथा महिलाओं को खाना बनाने में परेशानी न हो इसके लिए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में गैस कनेक्शन दिए। गरीबों के लिए नि:शुल्क राशन की व्यवस्था की। उन्होंने शुद्ध पेयजल के लिए हर घर जल से नल अभियान की शुरूआत की और आज वह मूर्त रूप ले रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य की सुविधा देने के लिए आयुष्मान निरामयम योजना के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाए। इस योजना से 5 लाख रुपए तक उपचार किया जा रहा है। किसानों के लिए किसान सम्मान निधि प्रारंभ की गई। इस योजना से केंद्र सरकार द्वारा 6 हजार रुपए किसानों के खाते में राशि प्रदान की जा रही है। वहीं राज्य शासन द्वारा भी किसानों संबल दिया जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि मध्यप्रदेश में आवागमन अब सुगम हो गया है। चारों तरफ सड़कें ही सड़कें बन गई है। यह सब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किए गए विकास कार्यों के कारण संभव हो पाया है। आपके क्षेत्र में जो भी काम शेष रहे हो भी शीघ्र पूर्ण होंगे।
कार्यक्रम में विधायक बागली श्री मुरली भंवरा ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य शासन द्वारा कई जन हितैषी योजनाएं संचालित की जा रही है। इनका लाभ नागरिकों को मिल रहा है। आप सभी अपने आधार कार्ड, पेन कार्ड, समग्र आईडी सहित अन्य कागजों को अपडेट कर लें, जिससे कि पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ आसानी से मिल सके। उन्होंने कहा कि बागली विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास के कार्य किए जा रहे हैं। बागली विधानसभा क्षेत्र में 5 नगर परिषद है, जिनमें सबसे ज्यादा कही काम हो रहे हैं तो वह करनावद नगर परिषद है। नगर परिषद के अध्यक्ष और उनकी टीम नगर के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। नर्मदा नदी का जल आपके नगर को मिले इसके लिए अमृत 2.0 योजना अंतर्गत जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर के लिए शीघ्र सांदीपनि विद्यालय की सौगात भी मिलेगी।
कर्णेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा अर्चना
उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भगवान करर्णेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश एवं जिले की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलश यात्रा मंदिर प्रागंण से प्रारंभ हुई। कलश यात्रा में अतिथियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के हितलाभ का वितरण भी किया गया।


0 Comments