रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स
देवास। भारतीय जनता पार्टी जिला देवास द्वारा हिन्दू नववर्ष एवं गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर नागरिकों को तिलक लगाकर शुभकामनाएं देने का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सैंधव के नेतृत्व में आयोजित होगा, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं आमजन के साथ हर्षोल्लासपूर्वक पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाओं के साथ गुड़ और धनिया (प्रसाद) का वितरण भी किया जाएगा।
कार्यक्रम दिनांक 19 मार्च 2026, गुरुवार को प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक सिविल लाइन चौराहा, देवास पर आयोजित होगा। भाजपा जिला संगठन ने सभी कार्यकर्ता बंधुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
बुधवार को भारतीय जनता पार्टी जिला देवास परिवार द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई एवं सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार एवं सह मीडिया प्रभारी प्रतीक सोलंकी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि हिन्दू नववर्ष एवं गुड़ी पड़वा के इस पावन अवसर पर आमजन के साथ हर्षोल्लासपूर्वक पर्व मनाया जाएगा।

0 Comments