दिनांक 18 मार्च 26 बुधवार की सभी प्रमुख खबरे एक साथ

रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 

1. मात्र 24 घंटे के भीतर मोबाइल लूट की वारदात करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार,थाना औद्योगिक क्षेत्र की प्रभावी कार्यवाही*

• मधुमिलन चौराहा स्थित फालूदा दुकान संचालक को डरा-धमकाकर लूटा था मोबाइल ।*

• *लूटा गया मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित ₹1,60,000 का मश्रुका बरामद।*

• *ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों और 'पुलिस कम्युनिटी व्हाट्सएप ग्रुप' के समन्वय से मिली सफलता।*

 देवास। पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा शहर में अड़ीबाडी करने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में दिनांक 11.03.2026 को मधुमिलन चौराहा स्थित 'भेरूनाथ फालूदा आइसक्रीम' के ठेले पर फरियादी बबलू भील मौजूद था । दोपहर करीब 12:15 बजे मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने फरियादी को मारपीट का डर दिखाकर धमकाया और उसका कीमती मोबाइल (POCO C-61) लूटकर फरार हो गए। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना औद्योगिक क्षेत्र में अपराध क्रमांक 223/2026, धारा 309(4) बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास श्री सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक श्री शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने "ऑपरेशन त्रिनेत्रम्" के तहत क्षेत्र के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। संदिग्धों के हुलिए को 'पुलिस कम्युनिटी व्हाट्सएप ग्रुप' में साझा किया गया, जिससे आरोपियों की पहचान समीर पिता संदीप परमार निवासी दशहरा मैदान क्षिप्रा देवास व सुधांशु पिता विरेन्द्र गुप्ता निवासी मालवीयनगर इन्दौर हाल मुकाम क्षिप्रा देवास के रूप में हुई । पुलिस ने दोनो आरोपियो को गिरफ्तर कर आरोपियो के कब्जे से लूटा गया मश्रुका बरामद कर आरोपियो को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

सराहनीय कार्य*- उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी थाना औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक शशिकान्त चौरसिया,उनि गौरव नगावत,प्रआर शैलेन्द्र राणा(थाना कोतवाली),आर अजय जाट,नरेन्द्र सिरसाम,लक्ष्मीकांत थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास एवं सायबर सेल टीम से प्रआर सचिन चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

2.ऑपरेशन हवालात”के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही



*थाना औद्योगिक क्षेत्र के द्वारा धोखाधड़ी संबंधी मामले में 02 माह से ₹ 1,000/- के फरार ईनामी आरोपी शुभम संसारिया उर्फ शुभम नामदेव पिता रमेश संसारिया उम्र 30 साल निवासी 19-बी लेक पैलेस कालोनी इंदौर हाल मुकाम 10 गोड़बोले कालोनी इंदौर को 500 कि.मी. दुर अहमदाबाद गुजरात से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया* ।

                जिला पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा 01 नवम्बनर 2024 से सम्पू र्ण जिलें मे “ऑपरेशन हवालात” की शुरूआत की गई है । जिसके अंतर्गत लंबे समय से फरार इनामी बदमाशों की की गिरफ्तारी पर जोर दिया जा रहा है । साथ ही गंभीर अपराधों मे फरार आरोपियों की त्वीरित गिरफ्तारी को भी सुनिश्चित किया जा रहा है। 

इसी अनुक्रम में थाना औद्योगिक क्षेत्र के द्वारा संबंधी प्रकरण मे अपराध क्रमांक 21/2026 धारा 318(4), 316(5) बी.एन.एस. का ₹ 1,000/- का फरार ईनामी आरोपी शुभम संसारिया उर्फ शुभम नामदेव पिता रमेश संसारिया उम्र 30 साल निवासी 19-बी लेक पैलेस कालोनी इंदौर हाल मुकाम 10 गोड़बोले कालोनी इंदौर लगभग 02 माह से लगातार पुलिस गिरफ्त से दूर चल रहा था । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास श्री सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक श्री शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में “ऑपरेशन हवालात” के तहत विशेष टीम गठित की गई थी । जो कि मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रत्यिनशील थी ।

             दिनांक 17.03.2026 को पुलिस को पुख्ता सूचना मिली फरार ईनामी आरोपी को अहमदाबाद गुजरात में देखा गया है । जिस पर तत्कालिन पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की धरपकड़ हेतु टीम को रवाना किया । उक्त टीम ने सफलता पूर्वक फरार ईनामी आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया । 

*उल्लेखनीय है कि देवास पुलिस द्वारा “ऑपरेशन हवालात” के तहत 1 नवम्‍बर 2024 से आज दिनांक तक 876 फरार/स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया जा चुका है जिन पर कुल 1,77,500/-रुपए का ईनाम उद्घोषित था ।


3.सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन का 30 वाँ दीक्षान्त समारोह,देवास की प्रतिभाशाली बेटी डॉ पीयूषा आशापुरे (सोनी) का राज्यपाल- मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान

देवास। मंगलवार को मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल की अध्यक्षता और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय का 30 वां दीक्षांत समारोह स्वर्ण जयंती सभागृह में सम्पन्न हुआ। कुलाधिपति एवं राज्यपाल श्री पटेल ने इस अवसर पर कहा कि आज विक्रम विश्वविद्यालय के तीसवें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर अत्यधिक आनन्द का अनुभव हो रहा है। इस दीक्षान्त समारोह में अपनी उपाधियां प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए सभी के यशस्वी एवं मंगलमय भविष्य की कामना की। देवास के सुप्रसिद्ध चित्रकार, इतिहासकार, शिक्षाविद, पर्यावरणविद डॉ रमेश चन्द्र सोनी की प्रतिभाशाली बेटी डॉ पीयूषा आशापुरे (सोनी) का राज्यपाल-मुख्यमंत्री द्वारा पी. एच. डी. उपाधि व स्मृति मंजूषा से सम्मान किया गया। आपने महाराजा महाविद्यालय उज्जैन के सीईओ शांतिलाल जैन के मार्गदर्शन और डॉ अनुराधा सुपेकर के निर्देशन (गाइड) में अपना शोध पूर्ण किया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय का 30वां दीक्षांत समारोह केवल उपाधि वितरण नहीं बल्कि 7 दशकों के उस समर्पण का परिणाम है, जिसने दुनिया को कुशल मानव संसाधन और श्रेष्ठ स्कॉलर सौंपे। विश्वविद्यालय से सम्राट विक्रमादित्य का नाम जुड़ने से विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ा है और यहां के विद्यार्थियों के गर्व में वृद्धि हुई है। ऐसे विश्वविद्यालय की उपाधियों से विभूषित होना विद्यार्थियों के लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी देश और प्रदेश के समग्र विकास में सहभागी बनेंगे और जीवन के सभी क्षेत्रों में अपने कर्तव्य का पूर्ण निष्ठा के साथ निवर्हन करते हुए अपने परिवार, समाज और देश का गौरव बढ़ाएंगे।उपाधि प्रदान करने के पश्चात विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज ने सभी उपाधि प्राप्तकर्ता विद्यार्थियों को उपदेश दिया और सभी को शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम का संचालन अवनि कोठारी और मान्या गढ़वाल ने किया और आभार प्रदर्शन कुल सचिव डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने किया। समारोह का समापन राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात अकादमिक शोभायात्रा का प्रस्थान हुआ।

4.लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक यात्रा संपन्न


देवास। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल अपनी अधिकारिक यात्रा पर देवास शहर पहुंचे, जहां लायंस क्लब आफ देवास सिटी के द्वारा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के सम्मान में स्थानीय रामाश्रय होटल में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंच पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल, कैबिनेट सेक्रेटरी लायन संजय डिंगडांग, कैबिनेट ट्रेजरार लायन विनोद जोशी, रीजन चेयरपर्सन लायन कुंदन सोनी, झोन चेयरपर्सन लायन सुनीता शर्मा एवं क्लब की प्रथम महिला पूर्णिमा बिंदल सहित लायंस क्लब ऑफ देवास सिटी के पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत उद्बोधन लायंस क्लब ऑफ देवास सिटी के अध्यक्ष लायन मनोज बिंदल द्वारा दिया गया। क्लब सचिव लायन भगवान गोयल ने लायंस क्लब द्वारा किए गए सेवा कार्यों का विवरण दिया एवं कोषाध्यक्ष लायन अनिल नागर द्वारा आय-व्यय पत्रक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सेवा गतिविधियों के तहत वृद्धाश्रम बसेरा के उपस्थित वृद्ध एवं संचालक दिनेश चौधरी को वृद्धाश्रम हेतु चार पंखे एवं पानी के बड़े जार प्रदान किये। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वारा क्लब द्वारा किए गए सेवा कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की उन्होंने क्लब की गतिविधियों एवं व्यवस्थित रिपोर्ट प्रस्तुति के लिए क्लब की सराहना की। कार्यक्रम के प्रारंभ में ध्वज वंदना अनीता नागर द्वारा प्रस्तुत की गई, कार्यक्रम का संचालन लायन आर.सी. पालीवाल द्वारा एवं आभार प्रदर्शन लायन प्रमोद गुप्ता द्वारा किया गया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल द्वारा मौजूद सदस्यों को लायंस पिन लगाकर सम्मानित भी किया गया अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लायन एम. के. नागर, लायन डॉ के.के.धुत लायन किरण धुत, लायन डॉ आर.सी. शर्मा, लायन डॉ प्रकाश गर्ग, लायन डॉ जे .एस. यादव, लायन डॉ योगेश वालिम्बे, लायन डॉ एम. बी. अग्रवाल, लायन प्रहलाद अग्रवाल, लायन अशोक जोशी, लायन मांगीलाल अग्रवाल, लायन सुरेश परवाल, लायन दिनेश भूतड़ा, लायन एम.एल. डाबी आदि उपस्थित थे।

5.अमलावती में 5 करोड 25 लाख की लागत के निर्मित होने वाले नवीन जनपद भवन का भूमि पूजन


देवास। ग्राम पंचायत निपानिया के ग्राम अमलावती में 5 करोड़ 25 लाख की लागत से निर्मित होने वाले नवीन जनपद भवन का भूमि पूजन विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, जनपद अध्यक्ष रामकला मुकेश पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर सीईओ हेमलता मंडलोई, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा देवास ए.एस.डुडवे, उपाध्यक्ष कलाबाई यादव, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार, भारतसिह पटलावदा, मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा, जिला महामंत्री विजयसिंह पटलावदा, जिला पंचायत सदस्य सालगराम, जनपद सदस्य कुंता श्याम गौड़, कमल गुर्जर, रामप्रसाद चौधरी, राजकुमार देवड़ा, कमल गुर्जर, पवन चंदाना, रमेश, छगन चौधरी, कालुसिंह दरबार, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सलीम मामू, भंवरसिंह, राकेश खिरनी, राहुल सर, विष्णु डंडा, निपानिया सरपंच शकुंतला बाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं जनपद के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। आभार अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश पटेल ने माना।


6.चैत्र नवरात्रि से पूर्व मां चामुंडा टेकरी पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

देवास। चैत्र नवरात्रि महोत्सव के आगमन से पहले देवास की पावन धरती पर स्थित माँ तुलजा - माँ चामुंडा माता टेकरी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से श्री हरि डिवाइन ब्लेसिंग फाउंडेशन द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। संस्था अध्यक्ष बंटी मंगरोलिया एवं डायरेक्टर मुस्कान राठौर ने बताया कि 19 मार्च से नौ दिवसीय चैत्र नवरात्रि महोत्सव प्रारंभ होने जा रहा है। इस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता टेकरी पर दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए संस्था द्वारा टेकरी परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें कचरा संग्रहण कर क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का कार्य किया गया। अभियान का उद्देश्य श्रद्धालुओं को स्वच्छ और पवित्र वातावरण प्रदान करना है, ताकि वे श्रद्धा और भक्ति के साथ दर्शन कर सकें। अभियान के दौरान सीढ़ियों, मार्गों एवं मंदिर परिसर में फैले कचरे का संग्रहण किया गया तथा प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया। साथ ही अपील की गई कि वे दर्शन के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और कचरा इधर-उधर न फैलाएं। इस दौरान समीर श्रीवास, मनीष सावन, विशाल फटे, उषा धोते, कविता निगम, शक्ति वर्धन निगम, प्रजापति जी, आदित्य प्रजापति, अनुष्का प्रजापति सहित अन्य संस्था सदस्य उपस्थित थे।


7.संत-महात्माओं के सानिध्य में मां चामुंडा सेवा समिति सेवा पंडाल का शुभारंभ 

नौ दिवसीय सेवा पंडाल के साथ प्रतिदिन यज्ञ-हवन व कन्या भोज का होगा आयोजन  

देवास। मां चामुंडा सेवा समिति द्वारा नवरात्रि पर्व के दौरान विगत 42 वर्षों से मां चामुंडा पहाड़ी पर मां तुलजा भवानी व मां चामुंडा के दर्शनार्थ आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क सेवा पंडाल लगाया जाता है। इस वर्ष भी चैत्रीय नवरात्रि महापर्व पर घट स्थापना के साथ सीढ़ी मार्ग स्थित उदासीन मठ पर ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी, स्वामी रामनारायण महाराज, पूर्णानंद महाराज के सानिध्य में एवं जनप्रतिनिधि विधायक गायत्री राजे पवार, महापौर, मां चामुंडा शासकीय देवस्थान प्रबंध समिति अध्यक्ष एवं कलेक्टर ऋतुराज, एसपी पुनीत गेहलोत, बैंक नोट प्रेस के मुख्य महाप्रबंधक, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सीनियर कमांडेंट के आतिथ्य में 19 मार्च गुरुवार को सुबह 10 बजे मां तुलजा भवानी व मां चामुंडा की पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया जाएगा। समिति संयोजक रामेश्वर जलोदिया ने बताया कि सेवा पंडाल पर 9 दिनों तक भक्तों को निशुल्क फरियाली छाछ वितरित की जाएगी। साथ ही 9 दिनों तक पंडित देवीशंकर तिवारी के आचार्यत्व में प्रतिदिन सुबह 9 से 11 बजे तक यज्ञ हवन होगा। सुबह 11 से शाम 5 बजे तक छाछ का वितरण किया जाएगा। यज्ञ हवन के बाद प्रतिदिन कन्याओं को भोजन कराया जाएगा। मां चामुंडा सेवा समिति पदाधिकारी नरेंद्र मिश्रा, अध्यक्ष प्रतापसिंह मेहता, उमेदसिंह राठौड़ राजेश गोस्वामी, इंदरसिंह गौड़, ओमप्रकाश पटेल, दिनेश सांवलिया, शशिकांत गुप्ता, नारायण व्यास, अभिषेक अवस्थी, अवधेश तिवारी, प्रदीप लाठी, मातृशक्ति मंजू जलोदिया, प्रेमलता चौहान ने चैत्रीय नवरात्रि महापर्व पर आमंत्रित किया है।


8.हिंदू नववर्ष पर बजरंग सेना संगठन की भव्य भगवा यात्रा 

देवास। हिन्दू नववर्ष, गुड़ी पड़वा के महापर्व पर बजरंग सेना संगठन द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस 19वे वर्ष में भी भारतीय संस्कृति का परचम लहराते हुए हिन्दुत्व एकता दिखाने के उद्देश्य एवं धर्म रक्षा के संकल्प के साथ भव्य भगवा यात्रा निकाली जाएगी । यात्रा संयोजक एवं संगठन संस्थापक एडवोकेट उमेश चौधरी ने बताया कि यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक यात्रा 19 मार्च को सायाजी द्वार से शाम 5 बजे प्रारंभ होगी, जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए निकलेगी। यात्रा का उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कृति और एकता का संदेश फैलाना है। यात्रा पश्चात महाआरती के साथ महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। संगठन ने समस्त हिन्दू समाज से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म ध्वजा का परचम लहराने की अपील की है।


9.आईटीबीपी ट्रेनिंग में सफलता पाने वाली देवास की लाडली बेटी भूमिका कापसेट 

 - जूडो खिलाड़ी ने बढ़ाया देवास जिले व प्रदेश का मान , भजन गायक संजय "लख्खाजी" ने किया स्वागत सम्मान 


देवास। जिले की होनहार बेटी भूमिका कापसेट ( निवासी – बीजापुर, देवास ) ने स्पोर्ट्स कोटे ( जूडो ) के माध्यम से इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस ( आईटीबीपी ) की अत्यंत कठिन ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूर्ण कर जिले एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। इस सफलता पर प्रसिद्ध भजन गायक संजय कुमार जैन ‘लख्खाजी ’ एवं ललित योगी, मान्यता योगी तथा साथियो द्वारा भूमिका का चुनरी ओढ़ा कर भावभीना स्वागत सत्कार कर उन्हें हार्दिक बधाइयाँ और उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। उन्होंने भूमिका की मेहनत, लगन और समर्पण की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। भूमिका कापसेट की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में उनके सम्मान में एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें उनके स्नेहिजनों ने उनका जोरदार अभिनन्दन करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सतीश शर्मा, अभिषेक अग्रवाल, विकी गुप्ता, नरेंद्र तेजावत, शाश्वत तेजावत, भूमिका के पिता मुकेश कारपेंटर आदि अनेक शुभ चिंतक उपस्थित थे।


10.ग्रैंड स्किन एंड बिजनेस सेमिनार संपन्न, सौंदर्य विशेषज्ञ ने दिए स्किन केयर, मेकअप व बिजनेस के गुर

देवास। शहर में सौंदर्य एवं स्किन केयर से जुड़े पेशेवरों और इच्छुक प्रतिभागियों के लिए आयोजित एक दिवसीय “ग्रैंड स्किन एंड बिजनेस सेमिनार” सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन एसएसपीएसएसआई अकादमी द्वारा ए.बी. रोड स्थित मल्हार स्मृति मंदिर, सयाजी द्वार, देवास में किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश ब्यूटी एसोसिएशन की प्रेसिडेंट सुनीता जायसवाल ने विशेष रूप से भाग लेते हुए स्किन एवं मेकअप से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए। उन्होंने खासतौर पर गर्मियों में मेकअप कैसे किया जाए, इस विषय पर विस्तृत जानकारी दी। सेमिनार का उद्देश्य प्रतिभागियों को आधुनिक स्किन ट्रीटमेंट तकनीकों के साथ-साथ व्यवसायिक ज्ञान प्रदान करना था। साथ ही अपने सेलिब्रिटी बैकअप आर्टिस्ट अनुभव भी प्रतिभागियों के साथ साझा किए। नागपुर से आई विशेषज्ञ शिल्पा ने स्किन केयर से जुड़ी आधुनिक तकनीकों के साथ “पोटली फैशन” और “ग्लो ब्लास्ट स्पेशल” जैसे ट्रेंडिंग ट्रीटमेंट्स के बारे में जानकारी दी, जो वर्तमान में काफी लोकप्रिय हैं। सेमिनार में प्रतिभागियों को एक ही दिन में दो अलग-अलग फेशियल तकनीकों के साथ मेकअप लुक का प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया गया। इसके अलावा पिग्मेंटेशन ट्रीटमेंट, एंटी एजिंग ट्रीटमेंट, स्किन एवं हेयर कंसल्टेंसी टिप्स, आयुर्वेदिक तत्वों से हेयर ग्रोथ, बॉडी पॉलिशिंग, पिंपल ट्रीटमेंट, डैंड्रफ और हेयर फॉल जैसी समस्याओं के समाधान पर भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। उक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक दीपना पेंटर ने दी।


11.पांच दिवसीय भूकंप जोखिम न्यूनीकरण एव ध्वस्त सरचना खोज व बचाव संबंधित कार्यशाला का शुभारंभ

देवास। मप्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भोपाल, गृह विभाग तथा आपदा प्रबंधन संस्थान भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में, जिला कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार विक्रम सभा भवन में पाँच दिवसीय भूकंप जोखिम न्यूनीकरण कार्यशाला का शुभारंभ 18 मार्च से हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि संजय बारोनिया (प्रोफेसर, केपी कॉलेज) द्वारा किया गया। कार्यशाला के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में संजय बारोनिया (एनसीसी ऑफिसर, केपी कॉलेज), संदीप नागर (प्रोफेसर, केपी कॉलेज), डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड डॉ. मधु राजेश तिवारी तथा सुश्री वीना कौशल (प्लाटून होमगार्ड) उपस्थित रहे। इस सत्र में विद्यार्थियों को भूकंप से पूर्व तैयारी, शमन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया से संबंधित बुनियादी जानकारी दी गई। साथ ही खोज एवं बचाव, प्राथमिक चिकित्सा तथा आपदा के दौरान आवश्यक कौशलों का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। वक्ताओं द्वारा भूकंप के दौरान खोज एवं बचाव की तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें आंतरिक एवं बाहरी परिस्थितियों में सुरक्षित रहने के उपाय तथा आपातकालीन प्राथमिक उपचार का अभ्यास कराया गया। कार्यशाला में लगभग 50 विद्यार्थी एवं 50 शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को भूकंप आपदा से संबंधित किट का वितरण भी किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आपदा जोखिम को कम करना तथा विशेष रूप से भूकंप के समय सही तैयारी और जागरूकता विकसित करना है।


12.सत्संग ज्ञान-भक्ति और आत्मोन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है - संत नमिता दीदी(मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा ग्राम सिंगोड़ी में आयोजित रात्रि कालीन सत्संग समारोह में सतपाल महाराज की शिष्या ने दिया आध्यात्मिक संदेश)

देवास। सत्संग सुखों का सागर है। इसमें गोता लगाने से विवेक,बल,प्रज्ञा, आनंद और संतोष रूपी अक्षत धन-संपदा प्राप्त होते हैं तो सत्संग से ही मानव मन को शीतलता की प्राप्ति होती है। सत्संग के रसपान से वाणी की कटुता मिठास में परिवर्तित होती है। सत्संग मनुष्य को काम,क्रोध, मद,मोहऔर लोभ आदि बुराइयों से मुक्त करता है। सत्संग असत्य मार्गी को सत्य मार्गी बनाता है। यह सारे दुख,नैराश्य और अशांति की अचूक औषधि है। सत्संग से सकारात्मकता का विकास और नकारात्मकता का शमन होता है। यह ज्ञान,भक्ति और आत्मोन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। सत्संग सत्य व्यवहारी और सत्य निष्ठ व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त किए जाने का सुमार्ग है। रामचरितमानस में कहा गया है, सठ सुधरहिं सत्संगति पाई पारस परस कुधात सुहाई। यानी जैसे पारस के संपर्क में आने से लोहा स्वर्ण धातु में बदल जाता है, उसी प्रकार कुमार्गी भी सत्संग मार्गी बनकर सुमार्गी बन सकता है।

     उक्त सत्संग विचार मानव उत्थान सेवा समिति की उप-शाखा ग्राम सिंगोड़ी द्वारा समिति के सक्रिय सदस्य नेका नायक के निवास पर आयोजित सत्संग समारोह में श्री सतपाल जी महाराज की शिष्या नमिता बाई जी ने रखें। साध्वी जी ने भजन - तू सत्संग में आ कि सोया तेरा भाग जगे... की मधुर प्रस्तुति देते हुवे कहा ईश्वरीय विधान है कि ईश्वर कृपा मनुष्य की इच्छा अनुकूल न होकर मनुष्य के अच्छे के लिए जो अनुकूल हो, वह होती है। सत्संग प्राप्ति को माता के गर्भ में शिशु की ईश्वर से की गई प्रार्थना का प्रतिफल कहा जाना चाहिए। सत्संग की महिमा का वर्णन रामचरिमानस में हनुमान जी के लंका प्रवेश के समय द्वार रक्षिका लंकिनी ने इस प्रकार किया था, श्तातस्वर्ग अपवर्ग सुख धरिअ तुला एक अंग, तूल न ताहि सकल मिली जो सुख लव सत्संग।श् यानी स्वर्ग और मोक्ष के सुखों को तुला के एक भाग में रख दिया जाए और दूसरी ओर सत्संग का एक छोटा सा अंश ही रख दिया जाए तब भी दूसरा भाग ही भारी रहेगा। इसलिए जीवन में जब,जहां, जितना और जैसा सुयोग सत्संग के लिए सुलभ हो जाए उसे निरर्थक नहीं जाने देना चाहिए। चित्त में सत्प्रवृतियों के जागरण और चिर आनंद के लिए सत्संग से बढ़कर कोई अन्य आश्रय नहीं। कार्यक्रम की शुरुआत में भजन गायक जगदीश जाधव साथी किशोर मंडलोई,पीरु महाराज,जगन्नाथ नायक, रामदास नायक, शिक्षक रघुनाथ सोलंकी, बलराम नायक, रामनारायण पैठारी, तेजाराम नायक, छन्नू नायक ने गुरु महिमा ज्ञान-भक्ति, वैराग्य से ओतप्रोत मधुर भजन प्रस्तुत किये। सरपंच डॉ.रघुनाथ सिंह नायक,रमेश जामले, रामा जामले, नाथू राठौर आदि ने साध्वीजी का पुष्पमाला से स्वागत किया। विश्व शांति की प्रार्थना आरती प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।


13.हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि पर भव्य ‘शत चंडी महायज्ञ’ का आयोजन,19 से 27 मार्च तक धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला, कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

देवास। हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर देवास शहर में भव्य शत चंडी महायज्ञ का आयोजन श्री राजराजेश्वरी सिद्धिदात्री मातेश्वरी मंदिर व कामिका महादेव मंदिर समिति, देवास द्वारा किया जा रहा है। समिति संयोजक सं. गुरूप्रितसिंह इर्शर एवं हेमंत बिसोरे ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगा। आयोजन स्थल नेताजी सुभाषचंद्र बोस ग्राउंड, जवाहर नगर, देवास रहेगा। कार्यक्रम की शुरुआत 19 मार्च को प्रात: 9 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जो कार्तिक महादेव मंदिर से यज्ञ स्थल तक निकाली जाएगी। इसके पश्चात प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 12 बजे तक मंडल पूजन एवं शत चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा, वहीं दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हवन पूजन और प्रतिदिन शाम 6:30 बजे महाआरती आयोजित होगी। आयोजन के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 20 से 22 मार्च तक ‘नानी बाई का मायरा’ कार्यक्रम, 23 मार्च को शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्रवादी कवि सम्मेलन, 25 मार्च को भव्य भजन संध्या, 26 मार्च को गरबा प्रतियोगिता तथा 27 मार्च को कवयित्री सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सभी कार्यक्रम प्रतिदिन रात 8:30 बजे से 11 बजे तक होंगे। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आयोजन समिति के अनुसार, यह महायज्ञ समाज में धार्मिक जागरूकता और एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। आयोजन समिति अध्यक्ष संजय सिंह चौहान, आयोजक तुफान सिंह पवार, अंकित सिंह, शंकर भोले, हेमंत उपाध्याय, मनीष कुशवाह, अनिल गोस्वामी, मेहरबान सिंह, सोलंकी, राजेन्द्र सिंह चौहान, ईश्वरसिंह राजपूत, उमेश उपाध्याय, संतोष यादव, कुलदीप पटेल, मनीष पांचाल आदि ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।


14.रामकथा: बाललीलाओं, ताडक़ा-सुबाहु वध और अहिल्या उद्धार का पं. ओमप्रकाश चतुर्वेदी ने सुनाया भावपूर्ण प्रसंग

देवास। परशुराम वाटिका गार्डन, गंगानगर में चल रही श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस सुप्रसिद्ध कथावाचक पं. ओमप्रकाश चतुर्वेदी ने भगवान श्रीराम की बाललीलाओं, ताडक़ा एवं सुबाहु जैसे राक्षसों के वध तथा माता अहिल्या के उद्धार के प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण एवं विस्तारपूर्वक वर्णन किया। आयोजक सुरेश चंद्र व्यास (सेवानिवृत्त कार्यपालन यंत्री, नगर निगम देवास) ने बताया कि श्रीरामकथा श्रवण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है और पूरे पंडाल में भक्ति का माहौल बना रहा। कथा के साथ शाम को महिला मण्डली द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जा रहा है। 

पं. चतुर्वेदी ने कहा कि अयोध्या में जन्म लेने के बाद श्रीराम ने अपने बाल्यकाल में अनेक दिव्य लीलाएं कीं, जिनसे उनके अलौकिक स्वरूप का परिचय मिलता है। गुरु विश्वामित्र के साथ वनगमन के प्रसंग में उन्होंने ताडक़ा नामक राक्षसी का वध कर ऋषियों को उसके आतंक से मुक्त कराया। इसके पश्चात श्रीराम ने सुबाहु का संहार किया और मारीच को दूर समुद्र में भगा दिया, जिससे यज्ञों में विघ्न डालने वाले राक्षसों का अंत हुआ। व्यासपीठ की आरती विधायक गायत्रीराजे पवार, विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी, अभा ब्राह्मण महासंघ अध्यक्ष पं. दिनेश मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष पं. संजय शुक्ला, पं. मधुसूदन शर्मा, पं. देवकीनंद समाधिया, छोटू पाण्डे, महेन्द्र व्यास, महेन्द्र स्थानक, नवीन सोलंकी, सुरेश सिलोदिया, देवेंद्र नवगोत्री, रविकांत मिश्रा, सुभाष शर्मा मावा वाले सीहोर, सौरभ त्रिपाठी, विजय जाधव सहित भक्तों ने की। व्यास पूजन महेश व्यास, जगदीश व्यास सुरेश व्यास ने किया। महाराज श्री ने अहिल्या उद्धार प्रसंग का मार्मिक चित्रण करते हुए बताया कि कैसे गौतम ऋषि के श्राप से पत्थर बनी अहिल्या माता को श्रीराम के चरण स्पर्श से पुन: जीवन प्राप्त हुआ। यह प्रसंग भगवान की करुणा और भक्तों के प्रति उनके प्रेम का प्रतीक बताया गया। कथा के अंत में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ प्रभु श्रीराम का गुणगान किया। श्री व्यास ने बताया कि यह पावन कथा 22 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलेगी।


15.चैत्र नवरात्रि के दौरान टेकरी क्षेत्र एवं प्रमुख मार्गों पर मांस, मछली, अंडा विक्रय एवं पशु वध पर पूर्ण प्रतिबंध

देवास। नगर पालिका निगम, देवास द्वारा चौत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं, लोक-शांति एवं कानून-व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश जारी करते हुए निर्देशित किया गया है कि दिनांक 19 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक टेकरी सीमा क्षेत्र सहित ए.बी. रोड, उज्जैन रोड एवं भोपाल रोड पर, जहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं चुनरी यात्राएं गुजरती हैं, किसी भी प्रकार के पशु वध (स्लॉटरिंग) तथा मांस, मछली एवं अंडा के विक्रय पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

प्रतिबंध के कारण

- श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान

- लोक-शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना

- धार्मिक वातावरण, सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना

प्रतिबंध का पालन

- संबंधित मटन व्यवसायियों को निर्देशित किया गया है कि वे उक्त अवधि में अपने प्रतिष्ठान बंद रखें एवं आदेश का पूर्णतः पालन करें।

- व्यवसायियों से प्रतिबद्धता (आत्मक) पत्र भी लिया जा रहा है, जिससे आदेश का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

- नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने पर नगर निगम अधिनियम 1956 के अंतर्गत कठोर कार्यवाही की जाएगी, जिसमें जुर्माना, लाइसेंस निरस्तीकरण एवं प्रतिष्ठान सील करने जैसी कार्यवाही शामिल है।

अपील

महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने समस्त नागरिकों पर अपील की है कि वे इस अवधि में प्रशासन का सहयोग करें एवं धार्मिक सौहार्द बनाए रखने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।


16.क्षत्रिय भावसार समाज ने मनाया कुलदेवी मां हिंगलाज का जन्मोत्सव

देवास। 17 मार्च को क्षत्रिय भावसार समाज देवास द्वारा कुलदेवी मां हिंगलाज का जन्मोत्सव कार्यक्रम गायत्री शक्तिपीठ गजरा गियर्स चौराहे पर रखा गया। प्रातः शुभ मुहूर्त में मां हिंगलाज के समक्ष कलश स्थापित कर धूप, दीप, नैवेद्य से पूजन आरंभ किया गया। सभी समाज जन द्वारा कंकु हल्दी और श्रीफल अर्पित कर पूजन की गई। किरण झाला, गीतिका भावसार एवं डॉ. ममता झाला द्वारा धर्मग्रंथों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता महिलाओं के लिये आयोजित की गई जिसमें महिलाओं ने उत्साह से भागीदारी की। प्रतियोगिता में नंदिनी भावसार प्रथम, कीर्ति भावसार द्वितीय, राजकुमारी झाला एवं अंजना झाला तृतीय स्थान पर रही। मां हिंगलाज को समर्पित कर महिला मंडल द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। ऐसे ही भक्तिमय माहौल में हर्षोल्लास के साथ समाजजन द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। नृत्य, गीत और मां हिंगलाज के जयकारे के साथ निकाली गई कलश यात्रा के पश्चात मां हिंगलाज की सामूहिक आरती की गई। भावसार समाज अध्यक्ष भूपेन्द्र भावसार, महिला मंडल अध्यक्ष गीतिका भावसार और उनकी कार्यकारिणी के तीन वर्ष पूर्ण होने पर अध्यक्ष पद हेतु अन्य नाम आमंत्रित किये गये किंतु अन्य नाम का प्रस्ताव न आने से उन्हीं ही अध्यक्ष पद हेतु मनोनीत किया गया। मां हिंगलाज धाम के निर्माण कार्य को गति प्रदान करने के उद्देश्य से आर्थिक सहयोग प्रदान करने हेतु समाजजन से अपील की गई। मुकेश झाला एवं प्रकाश पवार ने ख्यात चित्रकार, समाज गौरव डॉ. लक्ष्मी नारायण भावसार भोपाल के अवदान पर प्रकाश डाला और समस्त समाजजन द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर आदरांजली दी गई। अंत में सामूूहिक भोज का आयोजन रखा गया। गोपाल भावसार, नंदकिशोर भावसार, चंदूलाल भावसार, मुरलीधर झाला, चेतन भावसार, संतोष, जगदीश, मनोज, प्रहलाद भावसार, मोना भावसार, उर्वशी भावसार, ललिता सांवलिया एवं समस्त समाज जन के सहयोग से हिंगलाज प्राकट्योसव धूमधाम से मनाया गया।


17.नागरिकों की समस्या का निराकरण समय सीमा में करें-महापौर

देवास। महापौर जनसुनवाई के अन्तर्गत निगम बैठक हाल में महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा नागरिकों से उनकी निगम संबंधि समस्याओं के आवेदन प्राप्त किये। आवेदनों में वार्ड 20 एलआई जी विकास नगर में सी.सी. रोड निर्माण कराने, वार्ड 44 ग्राम पाल नगर में निवासों के सामने बने अवैध ओटले हटाने व अन्य समस्याओं के आवेदन दिये गये।

महापौर के निर्देश

- प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उनका निराकरण समय सीमा में किये जाने के निर्देश दिए।

- अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नागरिकों की समस्याओं का समाधान समय सीमा में करें।

- नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निगम कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि निगम अधिकारी स्वयं उनके घर जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।

खाद्य एवं अखाद्य लायसेंसों का वितरण

- महापौर गीता अग्रवाल के द्वारा विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, निगम स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंविहार, उपायुक्त वित्त दिपक पटेल, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी, दिनेश चौहान, मुशाहीद हन्फी, कार्यालय अधिक्षक रणजीतसिंह पंजाबी, उपयंत्री जीवल रावत, स्वच्छता निरीक्षक हेमन्त उबनारे, हरेन्द्रसिंह ठाकुर, सुर्यप्रकाश तिवारी, विशाल जगताप, भाजपा नेता विपुल अग्रवाल, जितेन्द्र जायसवाल, कैलाश दशोरे एवं नागरिकगण व व्यवसाई उपस्थित रहे।

- महापौर गीता अग्रवाल के द्वारा व्यवसाईयों को खाद्य एवं अखाद्य लायसेंसों का वितरण किया गया।


18.मुख्य मुक्तिधाम का निरीक्षण विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने किया



देवास। देवास का मुख्य मुक्तिधाम का विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने उपायुक्त आरती खेड़ेकर प्रभारी हरेन्द्र ठाकुर के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुक्तिधाम में साफ सफाई तथा जलाउ लकड़ी एवं कण्डे को लेकर प्रभारी हरेन्द्र सिंह ठाकुर से चर्चा की।


निरीक्षण के दौरान की गई कार्रवाई


- महापौर प्रतिनिधि श्री अग्रवाल ने मुक्तिधाम के सम्पूर्ण परिसर में साफ सफाई व्यवस्था नहीं होने से एवं कच्चे मुक्तिधाम में गाजर घास एवं अन्य प्रकार के वेस्ट कचरे को लेकर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रतिदिन मुक्तिधाम की साफ सफाई की मॉनीटारंग के निर्दश हरेन्द्र सिंह ठाकुर को दिये।

- जलाउ लकड़ी तथा कण्डों की कमी देख कर जानकारी ली जानकारी में लकड़ी एवं कण्डे प्रदाय करने वाले ठेकेदार की निविदा समय समाप्त होने का कारण बताया।

- श्री अग्रवाल ने उपायुक्त आरती खेड़ेकर को नये निविदा दाता से तत्काल अनुबंध कराकर पर्याप्त मात्रा में लकड़ी एवं कण्डे लिये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कहा।

- स्वस्थ्य समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्र बैस, पार्षद प्रतिनिधि अजय पड़ियार ने मुक्तिधाम में लगे कैमरे भी चेक किये जो सही पाये गये।

- नये मुक्धिाम पर नर्मदा पाईप लाईन से पानी की व्यवस्था का कनेक्शन करवाने तथा नई पानी की टंकी रखवाने तथा पुरानी टंकी को सुधरवाने, नलों को दुरुस्त करने तथा एकत्रित कचरे का निपटान करने के निर्देश प्रभारी हरेन्द्र ठाकुर एवं मुक्तिधाम के दरोगा को दिये।


महापौर प्रतिनिधि के निर्देश


- श्री अग्रवाल ने मुक्तिधाम में सफाई व्यवस्था को लेकर प्रभारी हरेन्द्र सिंह ठाकुर एवं दरोगा को चेतावनी देते हुए आगामी सात दिवस में सम्पूर्ण व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये।

- समय सीमा में दिये गये निर्देश के अपालन में संबंधितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के उपायुक्त श्रीमती खेड़ेकर को निर्देश दिये।

- श्री अग्रवाल ने बताया कि मुख्य मुक्तिधाम में गैस आधारित शवदाह गृह का उपयोग हमारे जैन समाज के नागरिक कर रहे हैं शुद्ध वातावरण वायु गुणवत्ता एवं जलाउ लकड़ियों की कमी को देखते हुए गैस आधारित शवदाह गृह का उपयोग करने की अपील शहर वासियों से की।


निरीक्षण में उपस्थित


- समाज सेवी गुणपाल सिंह

- सचिन भैंसले

- पार्षद प्रतिनिधि निलेश वर्मा भाजपा नेता महेन्द्र सिंह यादव

- विपुल अग्रवाल


19. राजस्व विभाग की टीम ने लोक अदालत अन्तर्गत राजस्व वसूली अभियान में उत्कृष्ट कार्य कर राशि रूपये 5 करोड़ 32 लाख का लक्ष्य किया पूरा



देवास। राजस्व विभाग की पूरी टीम ने आयोजित लोक अदालत में कड़ी मेहनत की। टीम की मेहनत से नगर निगम देवास 3 लाख की आबादी में प्रथम रही। राजस्व विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को निगम बैठक हॉल में विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल एवं आयुक्त दलीप कुमार ने सम्पत्तिकर एवं जलकर वसूली की पूरी टीम का उत्साहवर्धन करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

बधाई एवं शुभकामनाएं

- श्री अग्रवाल ने बधाई देते हुए निगम उपायुक्त वित्त एवं राजस्व विभाग के दीपक पटेल, राजस्व अधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव, राजस्व उपनिरीक्षक राम ठाकुर, संजय सांगते, शेरसिंह गोयल, मनोरमा बर्मन, राजेन्द्र जायसवाल, सहायक राजस्व निरीक्षक शैलेन्द्र ठाकुर, संजय पारखे, अजय खींची, जाकिर शेख, हेमन्त उबनारे, गौतम तिवारी, शंकर सांगते, एवं सभी सहायक राजस्व निरीक्षक व जलकर वसूली की पूरी टीम, लायसेंस, दुकान किराया एवं कचरा संग्रहण शुल्क वसूली की पूरी टीम को उनकी मेहनत से एवं वसूली में उत्कृष्ठ कार्य करने पर बधाई तथा शुभकामनाएं दी।

महापौर प्रतिनिधि के निर्देश

- महापौर प्रतिनिधी श्री अग्रवाल ने कहा निगम की पूरी टीम के साथ युवा एवं उर्जावान आयुक्त आपके साथ हैं पहले की अपेक्षा कर्मचारियों को समय पर वेतन समय समय पर एरियर की राशि दी जा रही है।

- आयुक्त दलीप कुमार ने सभ को शुभकामनाएं देते हुए वित्तीय वर्ष की समाप्ति के 13 दिवस हमारे लिये चुनौतीपूर्ण है राजस्व की टीम को लक्ष्य प्राप्त करना है। मुझे विश्वास है आपकी मेहनत सफल होगी और पूरी टीम मिलकर लक्ष्य को पूरा करेंगे।

आयुक्त के निर्देश

- आयुक्त ने यह भी बताया कि आगामी 13 दिवस राजस्व की टीम के साथ निगम के चारों उपायुक्त झोन वाईज् वसूली में साथ रहेंगे जिन करदाताओं ने लोक अदालत में अपने बकाया करों का भुगतान नहीं किया है उन करदाताओं के विरुद्ध राशि वसूली हेतु कुर्की एवं तालाबंदी जैसी कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों 

को दिये।

Post a Comment

0 Comments