रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स
देवास / देवास शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम के नेतृत्व में शहर के 45 वार्डों में प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर वार्ड चलो बूथ चलो अभियान चलाया गया था जिसके अंतर्गत शहर के 45 ही वार्डों में जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट कर वहां पर वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किए गए इसी कार्यक्रम का पहला चरण रविवार को वार्ड क्रमांक 6 नोसराबाद में संपन्न हुआ इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश के सह प्रभारी श्री संजय दत्त ने संबोधित करते हुए कहा कि पहले कांग्रेस हाई कमान की नीतियां दिल्ली से बन कर कार्यकर्ताओं के बीच आती थी अब कार्यकर्ताओं की राय वार्ड व पंचायतो से सुझावों पर नीतियां बनाकर ऊपर जाती है जिन्हें कांग्रेस संगठन द्वारा लागू किया जाता है। आज स्थिति बदली है जमीनी स्तर पर कांग्रेस लगातार काम कर रही है उसी का परिणाम रहा है कि आज सभी जगह वार्ड स्तर पर कांग्रेस पहुंची है। देवास शहर में कांग्रेस संगठन मजबूत हुआ है इसके लिए मैं कांग्रेस अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं को बधाई देता हूं।
इस अवसर पर उपस्थित जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी रेखा वर्मा मनोज राजानी शौकत हुसैन गुरचरण सिंह सलूजा नज़र शेख़ भगवान सिंह चावड़ा रोशन रायकवार ने भी संबोधित करते हुए कहा कि पूरी कोशिश की जा रही है कि कांग्रेस संगठन एक जुटता के साथ इस बार काम करते हुए नगर निगम देवास विधानसभा एवं लोकसभा में कांग्रेस विजय हो।
साथ ही जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम ने कहा कि मेरा पर्यतन है कि हम देवास मे कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन करें सभी वार्डों में गया हूं मुझे उम्मीद से अधिक कांग्रेस जनों का सहयोग मिला है जिससे मैं उत्साहित हूं इस बार मुझे पूरा भरोसा है कि कांग्रेस नगर निगम का चुनाव भी विजय होगी व आप सबके सहयोग के लिए धन्यवाद । सर्वप्रथम वार्ड पार्षद प्रतिनिधि प्यारे मियां पठान ने सभी अतिथियों का साफा बांधकर एवं पुष्प माला पहनकर स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन जाहिद पठान ने किया एवं आभार सुधीर शर्मा ने माना इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुजीत सांगते विक्रम मुकाती जितेंद्र गौड़ ज्ञान सिंह दरबार नरेंद्र यादव लल्ला कल्याण सिंह पवार रूपेश कल्याने दिलीप सिंह बजेपुर प्रतीक शास्त्री किशोर चौहान मंसूर शेख चंद्रपाल सिंह सोलंकी प्रदीप बनाफर राहुल पवार मनोज सांगते हारीश गजधर खलील शेख दिग्विजय सिंह झाला कल्लू भाई राष्ट्रीय राजा पडियार राजेश देवड़ा अविनाश जेठवा रईस खान डैनी, नईम अहमद इरशाद नागोरी प्रथम पवार वसीम पठान भांजा रईस कामदार आरिफ मेव दीपेश हरोड़े अर्जुन मारू प्रतीक शर्मा यशवंत कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में वार्ड क्रमांक 6 के रहवासी सहित में कांग्रेस जन उपस्थित थे।
2. जर्जर हो रहे आलोट पाएगा स्कूल पर शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन सी एम राइज स्कूल बनाए : कांग्रेस
देवास / नाहर दरवाजा रोड स्थित सबसे पुराना आलोट पाएगा स्कूल आज पूरी तरह से जर्जर भवन के रूप में तब्दील हो चुका है कुछ कमरे ठीक है जहां पर स्कूल संचालित हो रहा है बाकी स्थिति बड़ी खराब हो चुकी है बिच शहर में इतनी बड़ी जगह कहीं उपलब्ध नहीं है ऐसे में इतनी महत्वपूर्ण जगह पर स्थापित स्कूल की दुर्दशा होना समझ से परे है शिक्षा विभाग ने आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की ना ही कोई नए निर्माण की कार्य योजना बनाई बताया जा रहा है कि लगातार जर्जर भवन से जरूरत के हिसाब से लोग पुरानी सामग्री लेजा रहे हैं ।
जबकि वह स्कूल तो है ही वहां मतदान केंद्र भी रहता है साथ ही समय समय पर सरकारी कार्य योजना को क्रियान्वयन करने के लिए अधिकारी भी स्कूल के मैदान में बैठते हैं। शहर में बालगढ़ में सी एम राइज स्कूल बना है शहर की बढ़ाती आबादी को देखते हुए एक ओर सी एम राइज स्कूल बनाया जा सकता है। इस संदर्भ में कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा ने प्रशासन एवं शिक्षा विभाग से अनुरोध किया है कि इतनी बड़ी जगह का उपयोग करते हुए यहां पर सी एम राइज स्कूल बनाया जाय । इस स्थान पर स्कूल बनने से इस स्थान का उपयोग भी हो जाएगा वहीं बीच शहर में होने से छात्र छात्रों को लाभ भी होगा वहीं भूमि का उपयोग भी हो जाएगा।




0 Comments