रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स
• दोस्ती की आड़ में हत्या,आरोपी मित्र गिरफ्तार
• मृतक को खेत दिखाने के बहाने जंगल ले जाकर नुकीले लोहे के पाइप से की हत्या
• पुलिस को गुमराह करने के लिए घटनास्थल पर ही मौजूद रहा आरोपी, सघन विवेचना में हुआ बेनकाब
देवास - दिनांक 01.02.2026 को थाना कमलापुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भमोरी के समीप जंगल के सुनसान मार्ग पर दोपहर लगभग 12:55 बजे सतीश पाटीदार उम्र 35 वर्ष निवासी करनावद की अज्ञात आरोपी द्वारा धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या करने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी कमलापुर मय फोर्स के तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे एवं घटनास्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया जाकर उक्त घटना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया जाकर थाना कमलापुर में अपराध क्रमांक 30/2026 धारा 103 (1) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा उक्त घटना में शामिल आरोपियो की गिरफ्तारी कर सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती सौम्या जैन के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली सुश्री सृष्टि भार्गव के निर्देशन में थाना प्रभारी कमलापुर श्री सर्जन सिंह मीणा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई । गठित पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य,भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीव्ही कैमरा चैक किये गये । विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही जितेन्द्र पिता धूलचंद पाटीदार उम्र 35 वर्ष निवासी करनावद को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर प्रारंभिक पुछताछ में आरोपी ने मृतक सतीश की हत्या कारित करना स्वीकार किया । आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मृतक सतीश पाटीदार व आरोपी के मध्य आपसी मतभेद के चलते उसने हत्या की योजना बनाई। दिनांक 01.02.2026 को आरोपी ने मृतक को आलू का खेत दिखाने के बहाने जंगल के सुनसान मार्ग पर बुलाया। मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने नुकीला लोहे के पाइप से मृतक के सिर पर जोरदार हमला किया,जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। आरोपी पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से स्वयं घटनास्थल पर उपस्थित होकर ग्रामीणों के बीच चर्चा करता रहा ताकि उस पर किसी प्रकार का संदेह न हो । पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप एवं मोटरसाईकिल जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*जप्त मश्रुका:* - घटना में प्रयुक्त नुकीले लोहे का पाइप एवं मोटर साईकिल जप्त ।
*गिरफ्तार आरोपी:* -
01.जितेन्द्र पिता धूलचंद पाटीदार, उम्र 35 वर्ष, निवासी करनावद।
*सराहनीय कार्य:* - उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी कमलापुर उप निरीक्षक सर्जन सिंह मीणा, चौकी प्रभारी करनावदउनि चिंतामणि चौहान,प्रधान आरक्षक अरुण आर्य,राजेंद्र शर्मा,भगवती प्रसाद खरे,सचिन कश्यप,सत्यप्रकाश मिश्रा,रायचंद झोडिया,आरक्षक अरुण वर्मा,बलराम परमार,दिलीप सोलंकीएवं सायबर सेल टीम से प्रधान आरक्षक सचिन चौहान एवं शिवप्रताप सिंह सेंगर की सराहनीय भूमिका रही ।
2.
यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई — नियमों के विरुद्ध किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा
देवास। देवास जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 06 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशानुसार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात) श्री एच. एन. बाथम, जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान तथा थाना प्रभारी यातायात श्री पवन कुमार बागड़ी की उपस्थिति में देवास जिले से संचालित बस संचालकों, मैजिक संचालकों, ई-रिक्शा एवं ऑटो चालकों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सभी वाहन संचालकों एवं चालकों को स्पष्ट एवं कड़े शब्दों में निर्देशित किया गया कि वे यातायात नियमों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें। बस चालकों एवं परिचालकों को निर्धारित वर्दी धारण करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, यात्रियों के साथ किसी भी प्रकार का अभद्र व्यवहार न करने तथा सुरक्षित एवं अनुशासित ढंग से वाहन संचालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी वाहनों के वैध दस्तावेज पूर्ण रखने एवं नियमानुसार ही परिवहन कार्य करने की सख्त हिदायत दी गई।
*इस अवसर पर यह स्पष्ट किया गया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध बिना किसी भेदभाव के कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नियमों के विरुद्ध किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।*
*देवास पुलिस सभी वाहन संचालकों एवं चालकों से अपेक्षा करती है कि वे नियमों का पालन कर सहयोग करें, अन्यथा नियमानुसार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें।*




0 Comments