देवास जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने जिलेवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएँ साथ ही कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने जिलेवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

पंडित रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 

 

देवास 19 अक्‍टूबर 2025/ उप मुख्यमंत्री एवं देवास जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने जिलेवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। प्रभारी मंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि दीपावली खुशी और हर्षोल्लास का पर्व है। उन्‍होंने दीपोत्सव पर्व दीपावली पर समाज के सभी वर्गों के मंगलमय एवं खुशहाल जीवन की कामना की है।  उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारी/कर्मचारियों, पत्रकारगणों एवं जिले के नागरिकों को दीपावली की बधाई देते हुए, आशा व्यक्त की है कि दीपों का यह पर्व सभी के जीवन को प्रगति की रोशनी से आलोकित करता रहेगा।

कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने जिलेवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

देवास/ कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने जिलेवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। कलेक्टर श्री सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री गेहलोद ने बधाई देते हुए कहा कि प्रकाश का यह पर्व जिले के सभी नागरिकों के लिए मंगलमय हो। दीपों का यह त्यौहार सभी के जीवन को तरक्की व उन्नति के प्रकाश से आलोकित करता रहे। उन्होंने दीपोत्सव पर जिलेवासियों को अपनी ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

0 Comments