मोदी जी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर किया रक्तदान,जन्म दिवस पर जिले भर में एक हजार यूनिट रक्तदान किया जाएगा : सेंधव,साथ ही सेवा पखवाड़ा के तहत उत्कृष्ट विद्यालय में हुआ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन,बड़ी संख्या में बच्चों ने लिया भाग, अतिथियों ने किया पुरस्कृत

पंडित रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 


देवास। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ता सेवा पखवाड़े के रूप में मनाएंगे। यह सेवा पखवाड़ा मोदी जी के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक चलने वाला है। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने भाजपा कार्यालय पर आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान कही।

उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर सेवा पखवाड़ा मना रही है। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होने वाले सेवा पखवाड़े के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी के तहत पूर्व संध्या पर भाजपा जिला देवास द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसके तहत भाजपा कार्यालय देवास पर अश्विन जायसवाल भौंरासा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं टीम में विजयसिंह पंवार, बहादुर मुकाती, मनीष जैन, अनिल चावड़ा, राजकुमार ठाकुर, मिलिंद सोलंकी, डॉ. जयसिंह सेंधव, कपिलसिंह सेंधव शामिल थे। 
विजयगंजमंडी मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा के नेतृत्व में 20 यूनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर नंदकिशोर पाटीदार, जीवनसिंह पंवार, मनीष पाटीदार, महामंत्री महेंद्रसिंह चौहान, अजय गुनावदिया, पिंटू सरपंच, बद्रीलाल गुर्जर उपस्थित थे।
इसी तरह टोंकखुर्द में नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मंडलोई के नेतृत्व में 27 यूनिट रक्तदान हुआ। यहां विधानसभा संयोजक अर्जुन पटेल, नप अध्यक्ष महेंद्रसिंह चावड़ा, उमेश श्रीवास्तव, जिपं सदस्य विजेंद्र पटेल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कृष्णपालसिंह राजपूत, सोनू धाकड़ उपस्थित रहे। 
आज भी होंगे कई आयोजन
आज 17 सितंबर को जिले के 9 जगह सामुदायिक भवनों में रक्तदान शिविर आयोजित होगा। आज जिले भर में एक हजार यूनिट रक्तदान किया जाएगा। इसके बाद भैंसोला से प्रधानमंत्री श्री मोदी का लाइव प्रसारण देखा जाएगा। वहीं सभी ग्राम पंचायतों , नगर पंचायतों, नगर निगम सीमा क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसी तरह वार्ड क्र. 25 पंचशील नगर में नमो उद्यान का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव करेंगे। इसी के साथ पौधारोपण, फल वितरण, कान की मशीन का वितरण आदि कार्यक्रम जिले भर में होंगे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

सेवा पखवाड़ा के तहत उत्कृष्ट विद्यालय में हुआ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन,बड़ी संख्या में बच्चों ने लिया भाग, अतिथियों ने किया पुरस्कृत
देवास। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत उत्कृष्ट विद्यालय देवास में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अनेक विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला के माध्यम से समाज सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम के संयोजक अजय तोमर और सहसंयोजक विधान अग्रवाल थे। प्रतियोगिता के प्रारंभ में अतिथि के रूप में निगम में विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल और जिला महामंत्री राजेश यादव उपस्थित थे। समापन अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित राजकुमार चंदन, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती और भाजपा जिला महामंत्री विजय सिंह पवार की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। बच्चों की रचनात्मकता और समाज के प्रति उनके दृष्टिकोण को सभी अतिथियों ने सराहा। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आयुष बगवान को, द्वितीय पुरस्कार दुर्गा सोलंकी को और तृतीय पुरस्कार रितु मौर्य को प्रदान किया गया। इस आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों की कला को मंच दिया बल्कि सेवा पखवाड़ा के संदेश को भी सफलतापूर्वक जन-जन तक पहुंचाया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Post a Comment

0 Comments