भाजपा मंडल स्तर तक निकालेगी तिरंगा यात्रा

पंडित रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 

देवास। भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सैंधव ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी देते हुए सभी कार्यक्रमों को समयबद्ध ढंग से करने के लिए कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की। जिला अध्यक्ष ने  कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हम उस संगठन के कार्यकर्ता है जिसका नेतृत्व  श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी, कुशाभाऊ ठाकरे जी जैसा नेतृत्व प्राप्त हुआ, इनके आदर्श पथ पर चलते हुए आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की उत्तरोत्तर प्रगति में प्रयासरत हैं।


हमारी सेनाओं के पराक्रम तथा सरकार की इच्छाशक्ति से ऑपरेशन सिन्दूर में दुश्मन को चारों खाने चित्त कर दिया। गर्व का विषय है कि हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा निकालने जा रहे  हैं। अपने घरों को तिरंगे की शोभा में रंगेंगे वरन मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा के जरिए लोगों में देश प्रेम की भवना का और अधिक उत्साह से संचार करेंगे। श्री सैंधव ने आगे  हम उस राजनैतिक संगठन के कार्यकर्ता हैं जिसके नेतृत्व ने अभाव में प्रभाव छोड़ा है और दुनिया के सबसे बड़े राजनैतिक दल होने का गौरव दिलाया है।

उक्त जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Post a Comment

0 Comments