पंडित रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स
देवास। स्वतंत्रता दिवस पूर्व देवास जिले में भाजपा की तिरंगा यात्राओं और बाइक रैली ने देशभक्ति का रंग बिखेर दिया। देवास ग्रामीण मंडल से लेकर राजोदा और बरोठा मंडल तक कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा थामे बाइक पर लहराते हुए निकले। जगह-जगह पुष्पवर्षा और स्वागत के बीच भारत माता के जयघोष और देशभक्ति गीतों से वातावरण गूंज उठा और माहौल भक्तिमय हो गया।
देवास ग्रामीण मंडल की तिरंगा यात्रा एवं बाइक रैली के समापन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और भगवान निष्कलंकेश्वर के दर्शन किए। इस अवसर पर नंदकिशोर पाटीदार, भारत सिंह पटलवदा, मंडल के अतिथि सुभाष शर्मा, मंडल प्रभारी फूलसिंह चावड़ा, विधायक प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह बाबू, मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पवार, मंडल महामंत्री महेन्द्र सिंह चौहान, अंकेश राठौर, पूर्व महामंत्री जीवन सिंह, राजेंद्र सिंह नेवरी, कृष्णपाल सिंह गोहिल, मनीष पाटीदार, अमित पाण्डेय, हरपाल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह झाला, पिंटू सिंह झाला, बद्रीलाल गुर्जर, भूपेंद्र सिंह चावड़ा, ज्ञानेश्वर कुमावत, महेश शर्मा, अमज़द खान, अफसर पटेल, जावेद पटेल, राजेंद्र मेरखेड़ी, राजकुमार जायसवाल, अमृत लाल कुमावत, अजय गुनावदिया, हेमराज मेंढकी धाकड़, राजेश चौहान, अर्जुन मालवीय, देवेंद्र जायसवाल बोरखेड़ी, भूपेंद्र सिंह रामगढ़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं, भाजपा की राजोदा मंडल एवं बरोठा मंडल की तिरंगा यात्रा महाराणा प्रताप चौराहा से प्रारंभ होकर डबल चौकी तक निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। इस दौरान कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर बाइक पर लहराते हुए आगे बढ़े, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, महामंत्री मनीष सोलंकी, विधायक प्रतिनिधि बलराम चौधरी, जिला महामंत्री मनीष सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह पवार, जिला मंत्री कुलदीप पटेल, जिला पंचायत सदस्य शिवम चौधरी, कपिल सिंह पंवार, जनपद सदस्य वरुण चौधरी, सुनील पटेल, विजय सिंह राजपूत, राहुल पटेल, राहुल चौधरी, मंडल अध्यक्ष जगदीश चौधरी, राजोदा मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटी, महामंत्री शेखर कुमावत, महामंत्री अनूप सिंह जागीरदार, भारत नागर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नारायण चौधरी, रविन्द्र ठाकुर सहित मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बाइक पर लहराते तिरंगे और गूंजते नारों ने यात्रा को भव्य स्वरूप दिया। उक्त जानकारी भाजपा सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।
0 Comments