पंडित रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स
देवास। (रघुनंदन समाधियां) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी के बारे में अभद्र भाषा में टिप्पणी तथा जीतू पटवारी द्वारा महिलाओं के बारे में शराब को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में भाजपा देवास द्वारा महिला मोर्चा की अगुवाई में विरोध, धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया गया।
सर्वप्रथम मंडूक पुष्कर पर जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना दिया गया तथा प्रदर्शन कर विरोध जताया गया। इसके बाद रविवार दोपहर करीब 2 बजे इंदिरा गांधी प्रतिमा चौराहा पर पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राखी झालानी ने कहा कि महिलाओं के शराब पीने की बात कहकर संपूर्ण नारी शक्ति का अपमान किया है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने कहा कि राहुल गांधी ने जो अपवित्र भाषा का प्रयोग कर देश की समस्त नारी शक्ति को अपमानित करने का कार्य किया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के बारे में टिप्पणी करना कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। जीतू पटवारी ने महिलाओं के शराब पीने की बात कहकर संपूर्ण नारी जाति का अपमान किया है।
कांग्रेस नेता इस प्रकार की गालियां देकर मातृशक्ति को अपमानित करने का कार्य कर रहे हैं। इसी प्रकार विधायक गायत्रीराजे पवार ने कहा कि राहुल गांधी का अस्तित्व ही मां से है, फिर मां के खिलाफ कोई इस तरह की भाषा कैसे बोल सकता है? यह बात राहुल गांधी अच्छी तरह से समझ लें कि उन्होंने केवल प्रधानमंत्री की दिवंगत माता ही नहीं, संपूर्ण नारी शक्ति का आपमान किया है। देश की जनता उन्हें इस कुकर्म पर माफ नहीं करेगी। संचालन विनीता व्यास ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष लीलाबाई अटारिया, बहादुर मुकाती, सुभाष शर्मा, जुगनू गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष शुभम चौहान, सुरेश सिलोदिया, देवेंद्र नवगोत्र, पार्षद गणेश पटेल सहित महिला मोर्चा की मधु शर्मा, नीतू जाधव, माया तिवारी, रितु सवनेर, मीना भवालकर, मोनिका शर्मा, डॉ. किरण मिश्रा, सरोज मालवीय, हीना राठौर, सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं माता बहनें उपस्थित थीं। उक्त जानकारी भाजपा सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।
देवास में सुना 125वां “मन की बात” कार्यक्रम
जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन
देवास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 125वां संस्करण देवास में उत्साहपूर्वक सुना गया। कार्यक्रम का आयोजन मतदान केंद्र क्रमांक 66 पर अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय चौहान के निवास पर किया गया। इस अवसर पर सबसे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं बल्कि देश की जनता के मन से सीधा संवाद है। उन्होंने कहा कि इससे कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती है और समाज को सकारात्मक दिशा प्राप्त होती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा देश के हर वर्ग का ध्यान रखा है, प्राकृतिक आपदाओं में राहत कार्यों से लेकर युवाओं को खेल और रोजगार के अवसर देने तक उनके विचार हमें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय दायमा, मंडल अध्यक्ष शुभम चौहान, मनीष डांगी, अजय पहाड़िया, बूथ अध्यक्ष मनोज गोयल सहित बड़ी संख्या में बूथ समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी के साथ जिले भर के 1428 बूथों पर मन की बात कार्यक्रम भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सुना गया
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों में लगे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सशस्त्र बलों की सराहना की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए पहले दिन-रात क्रिकेट मैच और श्रीनगर की डल झील पर आयोजित खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल का उल्लेख कर युवाओं की भागीदारी को ऐतिहासिक बताया। साथ ही उन्होंने प्रतीभा सेतु पोर्टल के जरिए यूपीएससी अभ्यर्थियों को नए अवसर मिलने की बात कही और कहा कि यह पहल युवाओं के लिए नए द्वार खोल रही है।
प्रधानमंत्री ने अंत में कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भारत आगे बढ़ रहा है और शिक्षा, खेल और रोजगार के क्षेत्र में देश नई ऊँचाइयों को छू रहा है। उक्त जानकारी भाजपा सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।




0 Comments