कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक संपन्न दत्त, वर्मा, भूरिया एवम सेन रहे उपस्थित

पंडित रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 

 

              

देवास  / कांग्रेस समन्वय समिति की हर माह होने वाली बैठक प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी श्री संजय दत्त पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा जिले के प्रभारी विधायक डॉ विक्रांत भूरिया सह प्रभारी विनोद सेन की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।          


बैठक को संबोधित करते हुए श्री संजय दत्त ने कहा कि हमें सबसे ज्यादा ध्यान मतदाता सूचियां के पुनरीक्षण पर करना है जैसा कि राहुल जी ने बिहार में मतदाता सूची को लेकर अपनी आवाज उठाई उसका परिणाम यह रहा कि वहां पर अनेक फर्जी मतदाता सामने आए अब वहां मतदाता सूची सुधारने का काम हो रहा है।  हमें भी हर विधानसभा की मतदाता सूची के पुनरीक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाना है जिससे मतदाता सूची पूरी तरह से असली मतदाताओं के साथ बन सके इसी के साथ श्री दत्त ने कहा कि हमें इसके लिए विधानसभा स्तर पर 5-5 लोगों की कमेटी बनाना पड़ेगी जो निर्वाचन के काम में भाग लेगी कमेटी को पूरा निर्वाचन का काम देखना होगा अगर हमारी मतदाता सूची सही बन जाएगी तो निश्चित रूप से आने वाले चुनाव में हमारी विजय होगी।                                                           

इसी के साथ पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि आज हम किसी भी आंदोलन को लेकर अपनी आवाज उठाते हैं लेकिन एक दिन आंदोलन करके चुप बैठ जाते हैं अब हमें लगातार उठाएं मुद्दे को लेकर आंदोलन करना पड़ेगा। जिससे हमारे द्वारा किए आंदोलन के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे।                  

जिले के प्रभारी डॉक्टर विक्रम भूरिया ने कहा कि आज विपक्ष में रहकर कांग्रेस में काम करना सबसे अच्छा अवसर है जो व्यक्ति कांग्रेस में रह कर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ संघर्ष करेगा अपनी आवाज उठाएगा आगे रहेगा निश्चित रूप से आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी उसे आगे रखेगी। आप बिना डरे भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाएं और लोगों को न्याय दिलाए।                                                 

सह प्रभारी विनोद सेन ने भी कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने को लेकर अपने विचार व्यक्त किये। सर्वप्रथम शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने समन्वय समिति की बैठक के संदर्भ में विषय रखें एवं अपनी बात रखी।                                           

बैठक के पूर्व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष अशोक पटेल ने सभी अतिथियों का सूत की माला पहनाकर स्वागत किया। संचालन कार्यकारी अध्यक्ष प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया इस अवसर पर देवास जिले की पांचो विधानसभा के लोकसभा के प्रत्याशी प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी प्रदेश कांग्रेस के सदस्य एवं विभिन्न मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष जिले की पांचो विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्ष एवं समन्वय समिति के सदस्यों ने भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments