संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत भाजपा करेगी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन,भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय कार्यशाला का सोनकच्छ में हुआ आयोजन को जिले के विधायकों सहित उप मुख्यमंत्री ने भी किया संबोधित

पंडित रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 

देवास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने सोनकच्छ के पुष्पगिरि में कार्यशाला आयोजित की। भाजपा का यह संकल्प से सिद्धि अभियान 9 जून से 21 जून तक चलेगा। यह कार्यशाला विकसित भारत का अमृतकाल और सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण के 11 साल पर आधारित है। कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छाया चित्रों पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य उद्बोधन भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने दिया। उन्होंने कहा कि, संकल्प से सिद्धि अभियान समेत अन्य सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में कार्यकर्ता प्राण-प्रण से जुट जाएं। आज पार्टी का जो विशाल स्वरूप हम देख रहे हैं उसमें पार्टी के इन सभी कार्यक्रमों की महती भूमिका है। हमारे जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनता जनार्दन से सीधे जुड़ते हैं। कार्यक्रम को लेकर समाज के बीच जाने से जनता तक हमारा चिंतन विचार पहुंचता है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को तो अपनी पौराणिक परंपराओं व राजनीतिक इतिहास की जानकारी नहीं है। 

कांग्रेस लगातार झूठ फैलाने में लगी रहती है इसलिए इस राष्ट्र को आगे बढ़ाने और राष्ट्रवाद की भावना को प्रखरता प्रदान करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुआ। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का कार्य मोदी के कार्यकाल में हुआ। उन्होंने आगे कहा- जनता को इन कार्यक्रमों के जरिए सच्चाई और कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करना है। भाजपा के प्रस्तावित कार्यक्रमों की चरणबद्ध संरचना करना है। इसके लिए जिला और मंडल इकाइयों को जुटना होगा।

खातेगांव विधायक आशीष शर्मा ने मोदी जी के 11 वर्ष पूर्ण होने पर संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत अपनी बात रखी। वहीं सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस के विषय को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसी प्रकार हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी ने स्वच्छ पर्यावरण दिवस को लेकर अपने विचार रखे। वहीं पूर्व देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जानकारी दी। इसी प्रकार पूर्व जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती ने आपातकाल को लेकर बात रखी। कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया, जिसके समापन सत्र में जिले के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जिले भर से  पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष लीलाबाई अटारिया, लक्ष्मीनारायण गौरा, दुर्गेश अग्रवाल, नरेन्द्रसिंह राजपूत, मनीष सोलंकी, अजबसिंह सेंधव, टिकेन्द्रप्रतापसिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पंकज वर्मा ने किया। स्वागत भाषण प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा महेश पाटीदार ने दिया। अंत में आभार मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र मोडरिया ने माना। इस अवसर पर श्री बहादुर मुकाती जी, बहन लीला अटारिया जी, श्री दुर्गेश अग्रवाल जी, श्री नरेंद्र सिंह जी राजपूत, श्री राजेश यादव जी,  श्री अजय सिंह बघेल, श्री महेश जी पाटीदार,  श्री पंकज वर्मा जी, श्री अजब सिंह जी ठाकुर, श्री पप्पू जी गोरा, श्री टिकेंद्र सिंह जी, श्री राजेंद्र सिंह मोडरिया एवं अभियान की जिला टोली, मंडल टोली सहित अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आगामी  योजना को लेकर दी जानकारी

भाजपा सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा द्वारा 5 से 6 जून जिला स्तर पर कार्यशाला आयोजित की गई है। इसके अंतर्गत 9 जून को डिजिटल प्रतियोगिता, 10 से 11 जून पत्रकार वार्ता, 15 से 20 जून मंडलों में योग , 21 जून को योग दिवस कार्यक्रम, 23 जून को बलिदान दिवस 25 जून को आपातकाल पर सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। पार्टी जिला अध्यक्ष सेंधव ने कहा यह केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतरने का अवसर है कोई भी बूथ शक्ति केंद्र और मंडल न छूटे इसके लिए पूरी योजना बनाकर कार्य शुरू करना है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से समन्वय करें और साथ ही संगठन नमो एप पर सभी कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग अपलोड करें । कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियां का पूर्ण रूप से निर्वहन करते हुए सभी कार्यक्रमों को निचले स्तर तक प्रभावी रूप से संपन्न करें।

उक्त जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।



Post a Comment

0 Comments