देवास वासियों के दिलों पर राज करने वाले श्रीमंत तुकोजीराव पवार को याद किया

पंडित रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 


देवास। देवास विधानसभा की राजनीति की धूरी एवं भाजपा के लिये विजय का पर्याय बन चुके थे श्रीमंत तुकोजीराव पवार। विधायक एवं प्रदेश केबिनेट मंत्री के रूप में आपकी उपलब्धियों को याद किया जाता है। प्रखर व्यक्तित्व एवं साहसी विचारों के कारण श्रीमंत तुकोजीराव पवार पूरे प्रदेश में लोकप्रिय बने रहे। 


भारतीय जनता पार्टी के अतिरिक्त अन्य दूसरे दलों में भी आपके सहयोगी स्वभाव एवं उर्जावान व्यवहार के प्रशंसक मौजूद थे आज भी श्रीमंत तुकोजीराव के बैंकुंठगमन के दस वर्ष पूरे हो चुके है पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब उनकी चर्चा लोगों में कहीं न कही न होती हो। कुशल नेतृत्व के चलते देवास विधानसभा सदैव शांति एवं सद्भाव की प्रतिक रही। आज श्रीमंत तुकोजीराव पवार की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित करते हुए उपरोक्त उद्गार विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने व्यक्त किये। 

उन्होंने कहा कि महाराज के मन में हमेशा देवास बसता था तथा यहां की जनता से उनका अत्यधिक लगाव था वे सदैव शहर के हित के लिये तत्पर रहते थे मैं भी उनके बताये मार्ग पर चलते हुए देवास के विकास के लिये हमेशा तत्पर हूं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, जिला महामंत्री मनीष सोलंकी, भाजपा नेता ओम जोशी, सचिन जोशी, विजयसिंह पवार, फूलसिंह चावड़ा, उमेश श्रीवास्तव, विधायक प्रतिनिधि भरत चोधरी, मनीष पारीख, मिलीन्द सोलंकी, शिवराजसिंह गोहिल, पूर्व पार्षद अर्जून चोधरी, अर्जून यादव, संतोष पंचोली, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राखी झालानी, मंडल अध्यक्ष मधु शर्मा, देवेन्द्र नवगोत्री, सुरेश सिलोदिया, शुभम चौहान, महामंत्री नवीनसिंह सोलंकी, भरत व्यास, नीतु जाधव, दुर्गेश चिल्लोरिया, अजय पहाडिया, भोलु जोशी, राजू मल्होत्रा, हिमांशु राजोले, महिला मोर्चा की मोनिका शर्मा, पुष्पलता सोनगरा, विभा दुबे, माया तिवारी, मीना भवालकर, अर्चना शर्मा, किरण मिश्रा, उषा पुराणिक, अजबसिंह ठाकुर, जुगनु गोस्वामी, पार्षद शीतल गेहलोत, राजा अकोदिया, बाबु यादव, निलेश वर्मा, अजय पडियार, महेश फुलेरी, मुकेश मोदी, मनोज श्रीवास्तव, जुबेर लाला, मनोज रॉय, यशवंत तिवारी जसवंतसिंह राजोदा,मनोहरसिंह कराड़ा,प्रमोद डोगलिया गुणपालसिंह पवार, राकेश ठक्कर, नरेन्द्र दांडगे, दिनेश नेरनिया, दीपक जायसवाल पंकज धारू, संकेत रॉय आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments