विश्व पर्यावरण दिवस पर माताजी टेकरी से लेकर ग्रामों तक भाजपा ने किया वृक्षारोपण,जिलाधीश, एसपी, विधायक, वन अधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने लिया सहभाग

पंडित रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 

देवास। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिलेभर में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। इस क्रम में देवास की आस्था का प्रमुख केंद्र माताजी टेकरी परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं मृदा क्षरण की रोकथाम के उद्देश्य से विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

माताजी टेकरी पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रायसिंह सेंधव, जिलाधीश श्री ऋतुराज सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गहलोत, जिला वन अधिकारी श्री अमित चौहान, देविप्रा के पूर्व अध्यक्ष श्री राजेश यादव तथा सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी, स्वयंसेवी कार्यकर्ता एवं नागरिकगण उपस्थित रहे। सभी ने टेकरी की पवित्र धरा को हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री रायसिंह सेंधव ने कहा कि आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम सभी देवासवासी यह संकल्प लें कि माताजी टेकरी की मिट्टी के क्षरण को रोकने हेतु सतत प्रयास करेंगे एवं देवास को हराभरा, स्वच्छ और समृद्ध बनाएंगे।

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार संपूर्ण जिले में वृक्षारोपण अभियान संचालित किया गया। भाजपा सीनियर मंडल द्वारा जवाहर नगर क्षेत्र में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विधानसभा संयोजक श्री ओम जोशी, श्री जुगनू गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष श्री देवेंद्र नवगोत्री, श्री सुरेश सिलोदिया सहित मंडल कार्यसमिति एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वहीं हाटपिपलिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खटाम्बा जामगोद में भी विश्व पर्यावरण दिवस के दिन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री मनोज चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


इसके अतिरिक्त ग्राम जामगौद में भी विधायक श्री मनोज चौधरी एवं भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति में वृक्षारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया गया।


उक्त समस्त कार्यक्रमों का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रायसिंह सेंधव द्वारा किया गया, जिन्होंने जिलेभर के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रत्येक नागरिक अपने आसपास अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और स्वच्छता का उपहार दें। 


उक्त जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Post a Comment

0 Comments