पंडित रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स
देवास। कांग्रेस संगठन में जिला और शहर अध्यक्ष पद को लेकर मंथन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। इन पदों को लेकर कांग्रेस में तेज खींचतान जारी है और कई दिग्गज नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। इस बीच एक नया और युवा चेहरा भी चर्चा में है – सुनील यादव, जिनका नाम देवास जिला या शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए गंभीरता से लिया जा रहा है।
सुनील यादव वर्ष 2008 से कांग्रेस पार्टी से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। उन्होंने संगठनात्मक स्तर पर कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। यादव पूर्व में सोनकच्छ विधानसभा अध्यक्ष, राजीव विकास केंद्र के जिलाध्यक्ष और हाटपीपल्या विधानसभा के प्रभारी रह चुके हैं। उनका अनुभव केवल संगठन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में भी अहम योगदान दिया है।
इसके अलावा वे कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव के रूप में अपनी भूमिका निभा चुके हैं। साथ ही वे अखिल भारतीय चंद्रवंशीय बागरी समाज के प्रदेश महासचिव भी रह चुके हैं, जिससे उनकी सामाजिक पकड़ और कार्यक्षमता का भी अंदाजा लगाया जा सकता है।
पार्टी सूत्रों की मानें तो इस बार संगठन में युवा और सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दिए जाने की चर्चा जोरों पर है। ऐसे में सुनील यादव का नाम जिला या शहर अध्यक्ष के रूप में सामने आना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यादव की संगठन के प्रति निष्ठा, कार्यकर्ताओं से जुड़ाव और जनसरोकारों में सक्रियता उनकी ताकत मानी जा रही है।
अब देखना यह है कि कांग्रेस हाईकमान और प्रदेश नेतृत्व किसे यह जिम्मेदारी सौंपता है। क्या संगठन सुनील यादव जैसे युवा और जमीनी नेता को अवसर देगा, या फिर यह पद किसी अनुभवी नेता के हिस्से में जाएगा – इसका फैसला आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा।
0 Comments