लघु उद्योग भारती देवास इकाई का हुआ पुनर्गठन, पद लिया जाता है, जबकि दायित्व संगठन द्वारा दिया जाता है - अग्रवाल

पंडित रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 


देवास। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के बीच कार्य करने वाला एक राष्ट्रीय संगठन है, जो कि राष्ट्रवादी विचारधारा के अंतर्गत कार्य करता है। लघु उद्योग भारती का धैर्य वाक्य "राष्ट्र हित उद्योग हित" है। लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि प्रांत, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर लघु और सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कार्य करते है। उसी कड़ी में भी देवास इकाई भी कार्य करती आ रही है।


इस वर्ष लघु उद्योग भारती देवास की कार्यकारिणी का पुनर्गठन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि संघ के मा. विभाग संघचालक अजय गुप्ता और मा. जिला संघचालक विमल अग्रवाल, पर्यावरण गतिविधि प्रमुख कैलाश चंद्रावत थे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और विश्वकर्मा भगवान की पूजा अर्चना से हुई।


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मा. विभाग संघचालक अजय गुप्ता ने संघ के पंच परिवर्तन के बारे विस्तृत बताया और कहा कि 'पंच-परिवर्तन' से समाज को नई दिशा मिलेगी। मा. जिला संघचालक विमल अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में हमें पद और दायित्व के अंतर को समझना होगा। उन्होंने कहा कि पद लिया जाता है, जबकि दायित्व संगठन द्वारा दिया जाता है। लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष समीर मूंदड़ा ने अपने विचार व्यक्त कर लघु उद्योग भारती की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इकाई के पिछले कार्यों को सचिव विजेंद्र उपाध्याय, महिला इकाई अध्यक्ष रचना तलाटी ने सबके बीच साझा किया। प्रदेश संयुक्त महामंत्री सतीश मुकाती ने सामान्य और महिला इकाई की घोषणा की।   



सामान्य इकाई में अध्यक्ष सुभाष शिन्दे, सचिव विजेंद्र उपाध्याय, कोषाध्यक्ष संजय कारपेंटर, आमंत्रित सदस्य समीर मूंदड़ा, सतीश मुकाती, नरेंद्र मूंदड़ा, संजय तलाटी और पूर्व अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता, उपाध्यक्ष भरत चौधरी, मुकेश वर्मा, सह कोषाध्यक्ष हरीश जैन, मीडिया प्रभारी जितेंद्र जायसवाल व कार्यकारणी सदस्य में संजय कसेरा, अखिलेश तिवारी, संकेत राय, विनय जैन, पंकज चंदावत, दिनेश सेन, भरत व्यास, तरुण शुक्ला, राधेश्याम पाटीदार, विशाल शर्मा को मनोनित किए गया। साथ ही महिला इकाई में अध्यक्ष रचना तलाटी, सचिव किंशू गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रीति सिंगी, उपाध्यक्ष सारिका मुकाती, सहसचिव राधिका मूंदड़ा, कार्यकारिणी सदस्य में रुचिका उपाध्याय, ललिता सेन, सारिका राय, मोनिका शर्मा, ममता जायसवाल, उर्मिला सिंह पवार मनोनीत किए गए। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र जायसवाल ने किया व आभार मुकेश वर्मा ने व्यक्त किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी जितेंद्र जायसवाल ने दी।

Post a Comment

0 Comments