मुख्यमंत्री मोहन यादव 28 मई को हाटपीपल्या में

पंडित रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 

देवास। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र में आगमन होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव 28 मई को दोपहर 3 बजे हाटपीपल्या पहुंचेंगे। सेंधव ने बताया कि श्री यादव ने पूरे प्रदेश के साथ ही देवास जिले के अनेक विकास कार्य किए हैं।

इसी के अंतर्गत 247 करोड़ की पेयजल योजना का मुख्यमंत्री द्वारा शुभारंभ होगा। साथ ही अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी होगा। इसके पूर्व हेलीपेड से लेकर कार्यक्रम स्थल मेला ग्राउंड तक तिरंगा यात्रा एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी।

श्री सेंधव ने तिरंगा एवं कलश आमसभा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की है। साथ ही भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आग्रह किया है वे अपने क्षेत्र की जनता को बड़ी संख्या में लेकर तिरंगा यात्रा एवं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें। उक्त जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।


Post a Comment

0 Comments