15 मई को मंत्री विजय शाह के पुतले का अपमान एवं 16 मई को तिरंगा यात्रा : कांग्रेस

पंडित रघुनंदन समाधियां प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स 

देवास /  शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के निर्देश पर शहर कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार 15 मई को सुबह 11:00 बजे सैया जी द्वारा पर प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर जो अपमानजनक टिप्पणी की थी जिससे पूरा प्रदेश शर्मसार हुआ है। उसी को लेकर शाह के पुतले को जूते का हार पहना कर एवं मुंह पर कालिख पोत कर अपमान कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज वर्मा ने सभी  कांग्रेस जनों एवं युवा साथियों से अपील की है कि वह आवश्यक रूप से उपस्थित रहे।   


                    इसी के साथ 16 मई को शाम 4:30 बजे जवाहर चौक से शालिनी रोड, सुभाष चौक, नावेल्टी चौराहा ,तहसील चौराहा, सैया जी द्वार होते हुए एक तिरंगा यात्रा प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी श्री संजय दत्त, पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा , जिला प्रभारी श्री विक्रांत भूरिया सह प्रभारी  श्री विनोद सेन की उपस्थिति में शहर कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जो इंदिरा गांधी प्रतिमा पर संपन्न होगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल ने सभी कांग्रेस जनों से अपील है की वे कार्यक्रम में आवश्यक रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments