हर्षोल्लास से मनाएं पार्टी का स्थापना दिवस, अंबेडकर जयंती की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता,भाजपा की संगठनात्मक कार्यों को गति देने बैठक आयोजित, सेवा, संगोष्ठी और जनजागरण के विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे

पंडित रघुनंदन समाधियां प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स 

देवास। भाजपा के संगठनात्मक कार्यों को गति देने हेतु स्थानीय भाजपा कार्यालय पर बुधवार को बैैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने जानकारी दी कि पार्टी 14 अप्रैल को भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर जिले में बाबा साहब की मूर्तियों पर माल्यार्पण, मिष्ठान वितरण कर जयंती मनाएगी। 

साथ ही पार्टी कार्यकर्ता जिले में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ करेंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों और अनुसूचित जाति बस्तियों के स्कूलों में पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ परिसर की सफाई, सामुदायिक सुविधाओं के रखरखाव का सेवा कार्य किया जाएगा। 15 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच समाज के विभिन्न वर्गों के नेताओं के साथ जिला स्तरीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। संगोष्ठी में बाबा साहब के जीवन के विभिन्न पड़ावों पर चर्चा की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि वन नेशन-वन इलेक्शन को लेकर पार्टी कार्यकर्ता जनता में जागरूकता लाने का कार्य करें। नगरीय निकाय और स्थानीय निकाय वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर प्रस्ताव पारित कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता समाज के लोगों से भी ‘‘वन नेशन वन इलेक्शन’’ को लेकर ओपीनियन लेने का कार्य करेंगे।
भाजपा 6 अप्रैल को हर बूथ पर स्थापना दिवस मनाएगी
भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल को जिले के 1428 बूथों पर प्राथमिक सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसी दिन पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में झंडा लगाएंगे। कार्यक्रमों में मिष्ठान वितरण कर स्थापना दिवस का उत्सव बनाया जाएगा। 7 से 12 अप्रैल तक गांव चलो, बस्ती चलो अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सभी कार्यकर्ता तीन दिन तक प्रतिदिन आठ घंटे गांव व बस्ती में सेवा कार्यों में सहभागिता करेंगे। 8 और 9 अप्रैल को सभी मंडल स्तर पर पार्टी के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारतीय जनता पार्टी का इतिहास, विकास और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाओं को बताया जाएगा।
सेवा, संगोष्ठी और जनजागरण के विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे
भाजपा अगले माह से गांव चलो-बस्ती चलो अभियान शुरू करने जा रही है, जो 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक चलेगा। गौरतलब है कि 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है। इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपने-अपने घर और दफ्तर पर पार्टी का झंडा लगाने का कार्यक्रम दिया गया है। इसके बाद 14 अप्रैल को पार्टी की ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी। पार्टी स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल तक लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गांव चलो-बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं को पांच तरह की गतिविधियां संचालित करने का लक्ष्य दिया जाएगा। इनमें गांव या बस्ती के प्रमुख मंदिर और स्कूल में स्वच्छता अभियान चलाना, विभिन्न सरकारी योजनाओं के 10 हितग्राहियों से संपर्क करना, आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, पशु चिकित्सालय, स्वास्थ्य केंद्र या पंचायत का दौरा करना, जल संरचनाओं की सामूहिक सफाई करना शामिल हैं। इसके अलावा, भाजपा कार्यकर्ता समितियों की बैठकें आयोजित करेंगे, विभिन्न समुदायों के नेताओं और स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे, ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर संवाद करेंगे और पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ यात्राएं निकालेंगे।
बैठक के पूर्व संगदलपुर के लोगों की गुजरात के पटाखा फैक्ट्री विस्फोट से हुई दुखद मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। उक्त जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी। इस अवसर पर कार्यक्रम को देवास विधायक गायत्री राजे पवार, हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, राजीव खंडेलवाल, पूर्व देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, सुभाष शर्मा, महेश दुबे, नारायण व्यास, मनीष सोलंकी, पंकज वर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री माया पटेल, नारायण व्यास, महेश दुबे, सुभाष शर्मा, राम सोनी, शिवराजसिंह गोहिल, राखी झलानी, संजय दायमा, गौतमसिंह राजपूत, मनोहरसिंह पवार, निरंजनसिंह सेंगर, मंडल अध्यक्ष सुरेश सिलोदिया, देवेंद्र नवगोत्री, शुभम चौहान, राजेंद्र मोडरिया सहित कई अपेक्षित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments