पंडित रघुनंदन समाधियां प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स
देवास । डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत आज भाजपा जिला कार्यालय देवास पर एक बैठक आयोजित की गई । बैठक को संबोंधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने कहा कि आगामी 25 अप्रैल को एक संगोष्ठी सायं 04 बजे स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर देवास में आयोजित की जा रही है ।
इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सूरज कैरो होंगे । बैठक में अजा के बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल होंगे । इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने कहा कि महापुरुष देश की धरोहर होते हैं। भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की हमारे देश की धरोहर थे। उन्होंने छुआछूत और जाति प्रथा को दूर करने के लिए लंबा संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि शिक्षित बनो, संगठित बनो, अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करो।
बाबासाहेब के सपनों को साकार करना है, तो आगे आने वाली पीढ़ियों को शिक्षित करें। शिक्षित व्यक्ति ही देश हित, समाज हित के लिए संगठित होकर कार्य करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष ने अधिक से अधिक संख्या में अजा वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पधारने का अनुरोध किया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से देव्रिपा के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव भाजपा जिला महामंत्री मनीष सोलंकी, पंकज वर्मा, ओम जोशी, भाजपा अर्जा मोर्चा के जिलाध्याक्ष संजय दायमा, कार्यक्रम संयोजक भेरूलाल अटारिया,पंकज घारू, भाजपा मंडल अघ्यक्ष सुरेश सिलोदिया देवेन्द्र नवगोत्री, राजेन्द्र मोडरिया, जगदीश चौधरी, मनीष दांगी, भाजपा अजा मोर्चा के मंडल, देवीसिंह यादव, राधेश्याम टाटिया, धर्मेन्द्र रेकवाल, डॉक्टर दीपक सुर्यवंशी, अजय गुणावदिया, अर्जुन मालवीय, संदीप सुनैल, संजय पैमाल, सचिन वर्मा, सुभाष चौहान सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।
0 Comments