प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना, कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

पंडित रघुनंदन समाधियां प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स 

देवास। रविवार को जिले के माँ चामुंडा मंडल के मेंढकी चक शक्ति केंद्र के बूथ क्रमांक 124 के पन्ना प्रमुख श्री बद्रीलाल जी सोलंकी के निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव के नेतृत्व में उक्त कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

जिलाध्यक्ष सेंधव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ के 119वें एपिसोड में भारत की अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में हालिया उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पिछले महीने भारत ने अपने 100वें रॉकेट की लॉंचिंग की, जो इसरो  की महान उपलब्धियों का प्रतीक है। पीएम मोदी ने भारत की स्पेस यात्रा की सफलता और इसमें महिला वैज्ञानिकों की बढ़ती भागीदारी पर भी जोर दिया। 

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने देशवासियों से ‘One Day as a Scientist’ पहल के तहत एक दिन वैज्ञानिक के रूप में बिताने की अपील की, जिससे बच्चों और युवाओं में विज्ञान के प्रति रुचि और जिज्ञासा बढ़े। प्रधानमंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भारत की प्रगति की सराहना करते हुए तेलंगाना के आदिलाबाद के शिक्षक थोडासम कैलाश के काम को उदाहरण के रूप में पेश किया, जिन्होंने AI का उपयोग करके आदिवासी भाषाओं में गीत तैयार किए हैं। साथ ही, उन्होंने महिला दिवस के अवसर पर एक नई पहल की घोषणा की, जिसमें इंसपाइरिंग महिलाओं को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक दिन के लिए कार्यभार सौंपा जाएगा। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में खेलों के क्षेत्र में बढ़ते योगदान का भी उल्लेख किया, जहां राज्य ने हाल ही में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने देश में बढ़ते मोटापे की समस्या पर भी चिंता जताई और इसके समाधान के लिए एक उपाय के रूप में खाने के तेल में 10 प्रतिशत कमी करने का सुझाव दिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बहन मधु शर्मा जी, श्री अजबसिंह जी ठाकुर, बूथ अध्यक्ष श्री अर्जुन चौहान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं के स्वागत समारोह में, बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति के पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी एवं जिला सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।



Post a Comment

0 Comments