पंडित रघुनंदन समाधियां प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स
देवास के भाजपा कार्यालय पर अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में अटल स्मृति संकलन एवं संपर्क अभियान तथा अटल विरासत सम्मेलन के सुचारू आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म शताब्दी वर्ष हम सभी के लिए गौरव का विषय है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से अटल जी के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी स्तरों पर कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित की जाए।
अटल स्मृति संकलन एवं संपर्क अभियान 14 जनवरी से 14 फरवरी तक
बैठक में यह तय किया गया कि प्रत्येक जिले में अटल स्मृति संकलन एवं संपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत श्रद्धेय अटल जी से जुड़ी तस्वीरें, वीडियो, भाषण और प्रेरणादायक अनुभवों का संकलन किया जाएगा। इस दौरान उनके सहयोगियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा।
अटल विरासत सम्मेलन 15 फरवरी से 15 मार्च तक
इसके अलावा अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रबुद्धजनों और विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया जाएगा। इस सम्मेलन में अटल जी के कार्यकाल की उपलब्धियों, उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर लिखी गई पुस्तकों एवं लेखों के लेखकों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही, संकलित सामग्री का डिजिटल प्रस्तुतीकरण भी किया जाएगा।
बैठक में देवास विधायक गायत्री राजे पवार, सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर, भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला भैरों सिंह अटारिया, नगर निगम सभापति रवि जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष बहादुर मुकाती, नंदकिशोर पाटीदार, नरेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, महेश दुबे, सुरेश आर्य, दुर्गेश अग्रवाल, पप्पू गोरा, सुभाष शर्मा, पोपेंद्र सिंह बग्गा, मनीष सोलंकी, पंकज वर्मा, ओम जोशी, फूल सिंह चावड़ा, महेश पाटीदार सहित वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में यह सुनिश्चित किया गया कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में आयोजित सभी कार्यक्रम प्रभावी और व्यापक स्तर पर संपन्न किए जाएं। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी व सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने संयुक्त रूप से दी।
भाजपा ने जीता दिल्ली का दिल - रायसिंह सेंधव,दिल्ली में भाजपा की जीत पर जिला कार्यालय के समक्ष आतिशबाजी की गई और मिठाई बांटी गई
देवास। देश के 16 से अधिक राज्यों में भाजपा की सरकार है और अब दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा ने दिल्ली की जनता का दिल जीत लिया है। दिल्ली के मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा पर विश्वास जताकर प्रचंड बहुमत से पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाया है। उन्होंने यह साबित किया है कि वे अब आम आदमी पार्टी व उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल के झूठ-फरेब में आने वाले नहीं हैं। भाजपा की इस जीत का श्रेय मतदाताओं के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं व शीर्ष नेतृत्व को जाता है।
यह बात भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राय सिंह सेंधव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में देवास जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कही। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर भव्य आतिशबाजी की गई और मिठाई बांटी गई।
इसके पश्चात प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई, जिसमें मन की बात, परीक्षा पर चर्चा, समर्पण नीति एवं अटल जी की जन्म जयंती से संबंधित कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से देवास विधायक गायत्री राजे पवार, सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर, भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला भैरों सिंह अटारिया, नगर निगम सभापति रवि जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष बहादुर मुकाती, नंदकिशोर पाटीदार, नरेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, महेश दुबे, सुरेश आर्य, दुर्गेश अग्रवाल, पप्पू गोरा, सुभाष शर्मा, पोपेंद्र सिंह बग्गा, मनीष सोलंकी, पंकज वर्मा, ओम जोशी, फूल सिंह चावड़ा, महेश पाटीदार एवं वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी व सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने संयुक्त रूप से दी।
0 Comments