मुख्यमंत्री जी उज्जैन के है तो पहले प्राथमिकता उज्जैन को, मेट्रो, स्मार्ट सिटी, धार्मिक नगरी सब उज्जैन को : कांग्रेस

पंडित रघुनंदन समाधियां प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स 

 

                                     

देवास / जब से डॉ मोहन यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं तब से उनकी पहली प्राथमिकता उज्जैन ही रहा है फिर हम बात करें मेट्रो ट्रेन की , स्मार्ट सिटी की ,धार्मिक नगरी की विकास की सुविधाओं की इंदौर उज्जैन फोरलेन मार्ग की हर सुविधा उज्जैन को मिले यह उनकी पहली प्राथमिकता रही है। वही भविष्य में इन्वेस्टर सबमिट के माध्यम से सर्वाधिक उद्योग उज्जैन में स्थापित हो यह उनका प्रयास होगा।                                   

 मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय लिया गया कि उज्जैन इंदौर भोपाल ग्वालियर और जबलपुर में मॉडल इलेक्ट्रिसिटी बनेगी जिसके तहत यूवी वाहनों की रजिस्ट्रेशन में 15 से 80% तक की छूट मिलेगी वहीं इन्हें मॉडल इलेक्ट्रिसिटी के रूप में डेवलप किया जाएगा यहां ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों के चलने पर जोर दिया  जाएगा।                               

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व कार्यकारी अध्यक्ष प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि आखिर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव देवास के साथ क्यों सौतेला व्यवहार कर रहे हैं क्या देवास का गुनाह है कि वह इंदौर उज्जैन के पास है या देवास को इंदौर उज्जैन की तुलना में कम आका जाता है। किस मायने में देवास शहर इन शहरों की तुलना में छोटा है औद्योगिक क्षेत्र है देवास  धार्मिक रूप से मां चामुंडा माता मां तुलजा भवानी माता का मंदिर है जहां लाखों लोग दर्शन को आते हैं जनसंख्या के मान से लगातार शहर बढ़ रहा है । 

विकास प्राधिकरण और नगर निगम जैसी संस्था देवास में है बड़ी-बड़ी कालोनियां टाउनशिप देवास में डेवलप हो रही है ,इंदौर उज्जैन लगातार देवास की ओर बढ़ रहे हैं इतना  सब होने के बावजूद डॉक्टर मोहन यादव या निर्वाचित सांसद विधायक देवास को क्यों कुछ नहीं देना चाहते हैं। कांग्रेस ने मांग की मुख्यमंत्री इंदौर उज्जैन को सुविधा देने के दौरान देवास का भी ख्याल रखें इस शहर को भी सुविधाओं से वंचित नहीं किया जाए।

Post a Comment

0 Comments