पंडित रघुनंदन समाधिया प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स
देवास। भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय एवं प्रदेश के नेतृत्व के निर्देश अनुसार संविधान गौरव अभियान के तहत शुक्रवार को जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान विषय पर जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन मल्हार स्मृति मंदिर में हुआ। आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं आलोट विधायक डॉ चिंतामणि मालवीय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही बाबा साहब अम्बेडकर जी का अपमान किया है।
कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब को चुनाव हरवाने का कार्य किया है, साथ ही बाबा साहब को लंबे समय तक भारत रत्न से वंचित रखा और स्वयं नेहरू जी ने अपने जीते जी प्रधानमंत्री रहते हुए स्वयं को ही भारत रत्न दिया। वहीं इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर हैं वहीं दूसरी ओर भाजपा ने हमेशा बाबा साहब एवं उनकी धरोहर को सम्मानित किया। भाजपा के समर्थन वाली केंद्र सरकार ने बाबा साहेब आंबेडकर जी को भारत के सबसे बड़े सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से मरणोपरांत सम्मानित कराया।
भाजपा सरकार ने बाबा साहब के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित कराया और उस धरोहर को राष्ट्र को समर्पित कर बाबा साहब को सम्मान दिया है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहब के 125 वी जयंती के अवसर पर संविधान दिवस की शुरूआत की, जिससे संविधान निर्माण में बाबा साहब के योगदानों को जन-जन तक पहुंचाया जा सकें। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के जीवन दर्शन उनके संघर्षों को हमेशा याद रखें।
कार्यक्रम को हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के पंच तीर्थस्थलों का निर्माण भाजपा सरकार ने किया है। भारत का संविधान एक ऐतिहासिक संविधान है। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का नाम आते ही भारतीय संविधान का जिक्र अपने आप आ जाता है।
दुनिया या तो उन्हें भारतीय संविधान के निर्माण में अहम भूमिका के नाते याद करती है या भेदभाव वाली जाति व्यवस्था की प्रखर आलोचना करने और सामाजिक गैर बराबरी के खिलाफ आवाज उठाने वाले योद्धा के तौर पर। संगोष्ठी की भूमिका एवं स्वागत भाषण नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने दिया। इस अवसर पर जिपं अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, निगम अध्यक्ष रवि जैन, नंदकिशोर पाटीदार, बहादुर मुकाती, संजय दायमा, गौतमसिंह राजपूत, भेरूलाल अटारिया, पूर्व विधायक सुरेंद्र वर्मा, ओम जोशी, मनोहरसिंह बैरागढ़, पंकज वर्मा, मनीष सोलंकी, मनीष दांगी, पंकज घारू, बाबू यादव, बजरंगलाल बैरवा, प्रेम बालोदिया, गणेश अटल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मनीष सोलंकी ने किया व आभार अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय दायमा ने माना। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी व सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने संयुक्त रूप से दी।
0 Comments