पंडित रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स
देवास। सुधीर शर्मा। सरदार भगत सिंह स्वतंत्रता संग्राम का एक ऐसा दृढ़ प्रतिज्ञ चेहरा रहा है जिसने बाल्यावस्था से ही संकल्प लिया था कि में अंग्रेजी हुकूमत को खत्म करके रहूंगा । उनके चलाएं स्वतंत्रता आंदोलन का परिणाम रहा कि हमें 1947 में आजादी मिली उक्त विचार शहर जिला कांग्रेस द्वारा सरदार भगत सिंह की 171वीं जयंती के अवसर पर गजरा गियर चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहे । इसी के साथ कहा कि जीवन में अगर संकल्प लेना सीखना है तो सरदार भगत सिंह से सीखना चाहिए जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जो संकल्प लिया उस पर जीवन भर अडिंग रहे यहां तक की उन्होंने अपनी शहादत भी दी, यह देश हमेशा सरदार भगत सिंह और युवा क्रांतिकारी का ऋणी रहने रहेगा जिन्होंने हमें आजादी दिलाई। इसी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं उपस्थित कांग्रेस ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया एवं आभार जाकिर उल्ला शेख ने माना। इस अवसर पर कांग्रेस नेता नजर शेख संतोष मोदी कल्याण सिंह पवार डॉ मुन्ना सरकार राजेश डोडिया मुकेश झारेवाला प्रहलाद मिस्त्री राहुल ठाकुर सदाकत अली गुल्लू मंगानी जयप्रकाश मालवीय सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।
0 Comments