पंडित रघुनंदन समाधिया: प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स
देवास। शंकर गढ़ स्थित एवरेस्ट स्कूल में गुरु पूर्णिमा पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया सर्वप्रथम मां सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलन तथा माल्यार्पण किया गया। प्री प्राइमरी के नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रेस के माध्यम से गुरु शिष्य के महत्व को बताया।
खुशबू, प्रिया,प्रतीक एवम लक्ष्य ने गुरु द्रोण तथा एकलव्य पर नृत्य के माध्यम से एवम अन्य विद्यार्थी प्राची, कशिश, विशाखा,उर्वशी,बुलबुल,भूमिका,तमन्ना,अद्विका, वंशिका, पूर्वा एवम कुमकुम ने अलग अलग प्रस्तुति कर गुरु पूर्णिमा के महत्व को बताया। कार्यक्रम में प्राचार्य अतुल मद्धव दीपक सर तथा अन्य सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।संचालन इशिका एवम रौनक ने किया।
0 Comments