देवास के विकास का सपना होगा पूरा देवास विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा कि आप सभी के साथ विकास और प्रकृति के लिए मैं खड़ी रहूंगी

पंडित रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स

देवास। भारतीय जनता पार्टी देवास विधानसभा का विधानसभा सम्मेलन प्रमिला राजे गार्डन में दोप 12बजे संपन्न हुआ श्री सारंग  ने कहा की भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में बुथ विजय संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। विगत 13 मार्च से प्रारंभ होकर आगामी 22 मार्च तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से भाजपा द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बुथ पर 370 वोट वृद्धि का लक्ष्य दिया है। 

भाजपा संगठन से जुड़े प्रत्येक छोटे बड़े  नेताओं से लेकर केन्द्र एवं राज्य सरकारो के मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक बुथ विजय संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिये बुथ स्तर पर प्रवास कर रहे है। श्री सारंग  ने बताया कि 1947 में स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात जिस प्रकार धर्म के आधार पर देश का बंटवारा किया गया। उसी प्रकार पाकिस्तान, चीन एवं अलगाववादी नेताओं के दबाव में आकर 1952 में धारा 370 लागू कर जम्मू कश्मीर को  भारत से अलग करने का बीज बोया गया था। श्री विश्वास सारंग ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा एक देश में दो विधान, दो प्रधान नहीं चलेंगे का नारा देते हुए धारा 370 का विरोध करते हुए बलिदान तक दे दिया, लेकिन तुष्टिकरण की राजनैतिक सोच के चलते इस पर पुनर्विचार कर निरस्त नहीं किया गया। 

केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा 5 अगस्त 2019 को धारा 370 का खात्मा कर जम्मू कश्मीर को भारत का अविभाज्य अंग बनाया गया है। बुथ विजय संकल्प अभियान को सफल बनाते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में हर बुथ पर 370 मतों की वृद्धि कर कार्यकर्ता डॉ. मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और 400  सीटो का लक्ष्य प्राप्त कर श्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे।

*370 से जम्मू कश्मीर में पनपा अलगाववाद, आतंकवाद*

श्री महेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि  धारा 370 को लागू कर तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर को भारत से अलग करने का कुत्सित प्रयास किया गया। 370 के कारण जम्मू कश्मीर में अलगाववाद, आतंकवाद पनपा। हजारो कश्मीरी पंडित एवं निर्दोष नागरिकों, सुरक्षा जवानों की हत्याएॅ हुई। महिलाओं, बच्चों तक पर अत्याचार, दुष्कर्म की वारदातें हुई। 

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने जम्मू कश्मीर में पैर फैलाए। आतंकवादी पैदा किए। सीमाओं से घुसपैठ हुई। कश्मीर में अलगाववादी नेताओं एवं अन्य विघटनकारी पाक परस्त राजनैतिक पार्टियों के नेताओं ने 370 की आड़ में पत्थरबाज, बुरहानवानी जैसे आतंकी पैदा किये। श्री महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि 370 के कारण आईएसआई की सह पर जम्मू कश्मीर में पनपे  आतंकवादियों ने पूरे देश में दहशत का वातावरण निर्मित किया। 

श्री मोदी के प्रधानमंत्री बनने के पश्चात देश में आतंकवाद की घटनाओं पर विराम लगा है, साथ ही 370 हटाने से जम्मू कश्मीर भी विकास की राह पर चल पड़ा है। प्रत्येक बुथ पर 370 वोट की वृद्धि का लक्ष्य डॉ मुखर्जी के प्रति समर्पण के साथ ही कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास से जोड़े रखने का माध्यम है।  

 *अयोध्या में रामलला विराजमान की तरह 370 हटाना एतिहासिक फैसला*

श्री राजीव खंडेलवाल ने कहां की  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण एवं रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, तीन तलाक कानून की समाप्ति की तरह ही जम्मू कश्मीर से विभाजनकारी धारा 370 को हटाना एतिहासिक फैसला रहा है।  जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी झंडे लहराये जाते थे। 370 हटने के बाद आज वहां हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से लहरा रहा है। राष्ट्र गान गाया जा रहा है। जिस वित्तीय कोष को आंतकवादियों, पत्थरबाजों पर लुटाया जाता था। वह विकास के काम एवं जनहित में खर्च हो रही है। भाजपा नेताओ ने कहा कि जम्मू कश्मीर से 370 हटाने का संकल्प प्रत्येक लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के घोषणा पत्र में शामिल रहा। 2014 ने जिस पर जनता ने मुहर लगाई, प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भाजपा ओर डॉ. मुखर्जी के उस संकल्प को पूरा किया।

*देवास के विकास का सपना होगा पूरा*

देवास विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा कि आप सभी के साथ विकास और प्रकृति के लिए मैं खड़ी रहूंगी  और आप सभी का सहयोग केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी को जिताकर श्री नरेंद्र मोदी जी के हाथ मजबूत करें  हमारी केंद्र की सरकार और प्रदेश की सरकार मिलकर देवास विधानसभा का विकास करेंगे  कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री श्री विश्वास सारंग सांसद एवं लोकसभा प्रत्याशी श्री महेंद्र सिंह सोलंकी, जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ,देवास विधायक गायत्री  राजे पवार, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ,पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव ,लोकसभा सह संयोजक सुभाष शर्मा, जिला अध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार ,दुर्गेश अग्रवाल,भरत चौधरी, भारत सिंह पटलावदा, मनीष सोलंकी, पंकज वर्मा , फुल सिंह चावड़ा, राखी झालानी संजय दायमा, शिवराज सिंह गोहिल, जुगनू गोस्वामी , प्रवेज विनर, मनीष सेन, गणेश पटेल , अजय तोमर,धर्मेंद्र सिंह बेस, मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चैधरी एवं सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।



Post a Comment

0 Comments