पंडित रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स
देवास। देवास शाजापुर लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर देवास संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक एआईसीसी सह प्रभारी संजय दत्त, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, हुकुम सिंह कराड़ा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र मालवीय, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, ग्रामीण अध्यक्ष अशोक पटेल की उपस्थिति में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओ ने आगामी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए अपने अपने विचार रखे। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
0 Comments